Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • देहरादून

चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब

RNS INDIA NEWS 18/06/2026
rns featured image new

विकासनगर(आरएनएस)। चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी रात्रि जागरण में रातभर भक्ति के गीत गूंजे। इसको लेकर श्रद्धालुओं और ध्याण्टूड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। धार्मिक अनुष्ठान के तहत गुरुवार दोपहर करीब ढाई बजे बलाणी माता की पालकी मंदिर से बाहर निकाली गई, जिसके दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु पहुंचे। गांव की ध्याण्टूड़ियों की ओर से माता की बागड़ी पूजा का आयोजन किया गया, जिसमें माता को पांच तोले से अधिक सोने का छत्र अर्पित किया गया। इस दौरान पूरे गांव में भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा। रात्रि में बलाणी माता का भव्य जागरण आयोजित किया गया, जिसमें पूरी रात लोकगीतों और लोकनृत्यों की प्रस्तुतियां होती रहीं। श्रद्धालुओं ने माता के जयकारों के साथ रातभर भक्ति रस में डूबकर पुण्य अर्जित किया। ध्याण्टूड़ियों की ओर से सभी ग्रामीणों और श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे की विशेष व्यवस्था की गई। गुरुवार को गांव के एक परिवार की ओर से माता की रात्रि बागड़ी पूजा और भंडारे का आयोजन किया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि चिल्हाड़ गांव में ध्याण्टूड़ियों की ओर से पहली बार इतने भव्य स्तर पर आयोजन किया गया है, जिसकी पूरे क्षेत्र में सराहना हो रही है। मौके पर महासू देवता के वजीर दीवान सिंह राणा, जयदत्त बिजलवान, पूर्व जिला जज सीपी बिजलवान, सुभाष चंद्र, रणजीत, कान चंद, प्रधान सर्वानंद, रमा शर्मा, मोहनलाल, पदम चंद, जयपाल, बिशम्बर दत्त, रामलाल, राजेंद्र बिजलवान, गोपाल बिजलवान, योगेश, नव प्रभात चंद्र मणि, हीराराम और देवेंद्र उनियाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
handcuff arrest
  • देहरादून

अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले में आईटी इंजीनियर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

एसटीएफ ने कट्टरपंथी-देशविरोधी कामों में शामिल युवक को दबोचा

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी
  • दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी
  • जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना
  • अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा
  • अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले में आईटी इंजीनियर गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.