Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी
  • टिहरी

दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी

RNS INDIA NEWS 18/06/2026
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)। बालगंगा तहसील के धारकोट-कैपार्स को जोड़ने वाली सड़क का पानी मांदरा के ग्रामीणों के लिए लंबे समय से परेशानी बना है। ग्रामीणों ने जल्द समस्या का समाधान नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी। भिलंगना ब्लॉक के मांदरा गांव की ग्राम प्रधान सुचिता देवी ने बताया कि दो दशक पूर्व मांदरा गांव के ऊपर से धारकोट-कैपार्स गांव को जोड़ने के लिए लोनिवि घनसाली ने सड़क का निर्माण करवाया था। नालियां बंद होने से बारिश का पानी सड़क पर बहने लगता है। बरसात में सड़क पर बहने वाला पानी मलबे को लेकर मांदरा गांव के ग्रामीणों के घर में घुस जाता है। गत वर्ष क्षेत्र में हुई भारी बारिश के मांदरा गांव के ऊपर सड़क की सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त होने से पानी के साथ मलबा और पत्थर लोगों के घरों में घुस गया था। मलबे को साफ करने में ग्रामीणों को कई दिनों का समय लग गया था। ग्रामीणों की ओर इस संबंध में कई बार शासन- प्रशासन और लोनिवि घनसाली को सड़क की बंद पड़ी नालियों को खोलने और बारिश के पानी की निकासी का उचित प्रबंधन करने की गुहार लगाई गई लेकिन स्थिति आज भी जस की तस है। क्षेत्र में तीन दिन पूर्व हुई बारिश का पानी धारकोट-केपार्स सड़क से होते हुए ग्रामीणों के खेतों में घुस रहा है। भविष्य में बारिश का पानी मांदरा के लिए बड़ा खतरा बन सकता है। शीघ्र सड़क सुरक्षा दीवार का निर्माण नहीं किया जाता है तो ग्रामीण लोनिवि कार्यालय घनसाली में धरने पर बैठने को बाध्य होंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना
Next: महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

टिहरी बांध का जलस्तर न्यूनतम, बिजली उत्पादन पर असर

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

बंजी जंपिंग के बाद बिगड़ी युवक की तबीयत, सीने में हुआ तेज दर्द, परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, मौत

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

बीएमएम कॉलेज के पंजीकरण पर छात्रों ने उठाए सवाल, सीडीओ ने दिए जांच के निर्देश

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी
  • दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी
  • जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना
  • अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा
  • अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले में आईटी इंजीनियर गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.