Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • विवेकानंद द्वार के समीप शराब की दुकान के विरोध में जोरदार प्रदर्शन
  • अल्मोड़ा

विवेकानंद द्वार के समीप शराब की दुकान के विरोध में जोरदार प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 25/04/2025
rns featured image new

15 दिन में दुकान नहीं हटी तो होगा जनांदोलन

अल्मोड़ा। नगर के विवेकानंद द्वार के समीप स्थित शराब की दुकान के खिलाफ शुक्रवार को पार्षदों, सामाजिक संगठनों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक प्रदर्शन स्थल पर एकत्र हुए और जिला प्रशासन तथा राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दुकान को अविलंब हटाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यह शराब दुकान एक धार्मिक, सांस्कृतिक और शैक्षिक क्षेत्र के पास स्थित है, जिससे समाज में गलत संदेश जा रहा है और विशेष रूप से युवा पीढ़ी पर इसका दुष्प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि आगामी 15 दिनों के भीतर शराब की दुकान को उक्त स्थान से स्थानांतरित नहीं किया गया, तो एक व्यापक जनांदोलन छेड़ा जाएगा, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। धरना शांतिपूर्ण रहा और जनहित की भावना के साथ सम्पन्न हुआ। प्रदर्शन में पार्षद दीपक कुमार, मधु बिष्ट, चंचल दुर्गापाल, वैभव पांडेय, विकास कुमार, अनूप भारती, गुंजन चम्याल, मुकेश कुमार के साथ महेश चंद्र आर्य, भुवन अधिकारी, वकुल शाह, अश्विन नेगी, ललित सिंह फर्त्याल, गौरव भंडारी, मोहन चौहान, रोहित सिंह, प्रदीप भाकुनी, राहुल फुलारा, पूरन सिंह रौतेला, रमेश नेगी, राधा बिष्ट, लता तिवारी, तारा तिवारी, फेमिना खान, रविंद्र कुमार टम्टा, राहुल गुप्ता, कमल बिष्ट, शुभम जोशी, भरत मेहरा, सुंदर सिंह बिष्ट, निशांत पांडेय, कुणाल, अनुराग, पवन, दीपेश, उज्ज्वल नेगी, पंकज जोशी, राहुल, कंचन उप्रेती, रंजना गैरा, राहुल अधिकारी, विनय कनवाल, विशाल बिष्ट, नीरज डंगवाल, जगदीश तिवारी, किरण आर्या, दिनेश पांडेय, हर्षित रावत, भैरव गोस्वामी, नीरज बोरा, दिनेश पिलख्वाल सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: यूसीसी पंजीकरण कार्य को अभियान रूप में चलाया जाए: जिलाधिकारी
Next: नव नियुक्त नर्सिंग ऑफिसर्स के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.