Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • यूसीसी पंजीकरण कार्य को अभियान रूप में चलाया जाए: जिलाधिकारी
  • अल्मोड़ा

यूसीसी पंजीकरण कार्य को अभियान रूप में चलाया जाए: जिलाधिकारी

RNS INDIA NEWS 25/04/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय की अध्यक्षता में समान नागरिक संहिता के पंजीकरण की प्रगति को लेकर जिला कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। जिलाधिकारी ने जिले में यूसीसी पंजीकरण को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने हेतु सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि पंजीकरण कार्य को अभियान रूप में चलाया जाए। उन्होंने कहा कि ग्राम स्तर पर विशेष कैम्पों का आयोजन कर पंजीकरण प्रक्रिया को शीघ्रता से पूर्ण किया जाए। जिलाधिकारी ने सभी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने अपने विभाग में कार्यरत कार्मिकों, जिनका विवाह 26 मार्च 2010 के बाद हुआ है उनका अनिवार्य रूप से 100 प्रतिशत पंजीकरण कराएं। कहा कि जिनका पंजीकरण अनिवार्य विवाह पंजीकरण के तहत हुआ है, वह भी यूसीसी में एक्नॉलेजमेंट अनिवार्य रूप से कराएं। उन्होंने कहा कि जो रजिस्ट्रार इस कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे, उन्हें सम्मानित किया जाएगा। वहीं दूसरी ओर जिन अधिकारियों एवं कर्मचारियों का कार्य अपेक्षा के अनुरूप नहीं पाया जाएगा, उन्हें चेतावनी देते हुए कहा कि वे तत्काल अपने प्रदर्शन में सुधार लाएं, अन्यथा उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि यह पंजीकरण अभियान शासन की प्राथमिकता में है और इसके सफल क्रियान्वयन हेतु सभी को तत्परता से कार्य करना होगा। विदित हो कि जनपद अल्मोड़ा में ट्रेज़री डेटा के अनुसार 12533 कार्मिक कार्यरत है। इनमें से 4092 कार्मिक ऐसे हैं जिनका विवाह 26 मार्च 2010 के पश्चात हुआ। 3362 कार्मिकों का पंजीकरण/ आवेदन किया जा चुका है। इस प्रकार जनपद में अद्यतन आंकड़ों के अनुसार 82.16 कार्मिकों का पंजीकरण यूसीसी के अंतर्गत किया जा चुका है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ आरसी पंत, जिला कमांडेंट होमगार्ड नितिन काकेरवाल, जिला पंचायतीराज अधिकारी राजेंद्र सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी पीतांबर प्रसाद समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे साथ ही सभी उपजिलाधिकारी वर्चुअली उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 25 अप्रैल
Next: विवेकानंद द्वार के समीप शराब की दुकान के विरोध में जोरदार प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.