Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • विवाहिता का अपहरण व जबरन धर्म परिवर्तन कराने का आरोप
  • ऊधम सिंह नगर

विवाहिता का अपहरण व जबरन धर्म परिवर्तन कराने का आरोप

RNS INDIA NEWS 31/05/2022
rns featured image new

काशीपुर। बरहैनी चौकी के अंतर्गत आने वाले एक गांव के लोगों ने कोतवाली में हंगामा किया। उन्होंने समुदाय विशेष के एक युवक पर गांव की एक विवाहिता का अपहरण और जबरन धर्म परिवर्तन करने का आरोप लगाया। विहिप ने महिला की बरामदगी के लिए पुलिस को 12 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। मंगलवार को बरहैनी चौकी के तहत आने वाले एक गांव के लोग बड़ी संख्या में कोतवाली पहुंचे। इन लोगों ने कस्बा इंचार्ज बीजी गोस्वामी का घेराव किया। आरोप था बीती 28 मई से गांव की एक महिला को गांव का ही के ही विशेष समुदाय के युवक ने उसका धर्म परिवर्तन कराने के बाद उसका अपहरण कर लिया है। इन लोगों ने महिला की वापसी और युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। विहिप नेता यशपाल राजहंस ने कहा धर्म परिवर्तन कराने और हिंदू समाज की महिला का अपहरण करने का ये संगीन मामला है। पुलिस को परिजनों ने सभी साक्ष्य उपलब्ध करा दिए हैं साथ ही महिला की लोकेशन भी बताई है। ऐसे में पुलिस को बिना कोई देरी किए उसकी सकुशल वापसी के लिए कदम उठाना चाहिए। यशपाल ने चेतावनी दी अगर 12 घंटे के भीतर पुलिस महिला की सकुशल वापसी नहीं करती है तो फिर हिंदूवादी संगठन कोतवाली में प्रदर्शन करेंगे। कस्बा इंचार्ज बीजी गोस्वमी ने बताया जिस व्यक्ति पर अपहरण करने का आरोप लगा है उस व्यक्ति से पुलिस पूछताछ कर रही है। यहां ग्राम प्रधान संदीप आनंद, डीके जोशी, सुंदर सिंह, मनोज कुमार, विशेष कुमार, नितिन बिष्ट, तारा देवी, जुमना देवी, हीरा देवी, पार्वति, विष्णु आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तस्कर से बरामद 32.68 लाख इनकम टैक्स अफसरों को सौंपे
Next: कार की चपेट में आकर तीन युवक घायल

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सिडकुल चौराहे पर अमोनिया गैस रिसाव, फायर टीम ने टाला बड़ा हादसा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.