Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • हर बार की तरह इस बार भी वित्त मंत्री ने आम बजट पेश करने के लिए पहनी खास कलर की साड़ी
  • राष्ट्रीय

हर बार की तरह इस बार भी वित्त मंत्री ने आम बजट पेश करने के लिए पहनी खास कलर की साड़ी

RNS INDIA NEWS 23/07/2024
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार 23 जुलाई को लोकसभा में मोदी 3.0 सरकार का बजट पेश किया। बजट भाषण के बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के लुक और उनके परिधान को लेकर एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है। दरअसल हर बार की तरह वित्त मंत्री ने अपने सातवें बजट के लिए बेहद ही खास लुक चुना है।
इस बार उन्होंने ऑफ व्हाइट कलर की साड़ी पहनी है। साड़ी का बॉर्डर मैजेंटा और गोल्डन कलर से बना हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने ब्लाउज भी मैजेंटा कलर की पहनी है। वहीं उनकी सादगी ने एक बार फिर से सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीत लिया है। इस पर यूजर्स अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
हालांकि ये पहली बार नहीं है जब बजट के दिन वित्त मंत्री सीतारमण अलग लुक में नजर आई हैं। इससे पहले जब 2019 में उन्होंने अपना पहला बजट पेश किया था। तब से लेकर अब तक वित्त मंत्री के अलग-अलग लुक्स की तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। साल 2024 के अंतरिम बजट के दौरान उन्होंने नीले रंग की हैंडलूम साड़ी पहनी थी। दरअसल नीले कलर को शांति और शक्ति का प्रतीक माना जाता है।
बता दें कि मोदी 3.0 सरकार के तीसरे कार्यकाल का यह पहला बजट है। इसके साथ वित्त मंत्री सीतारमण ने इस बार बजट पेश करने के साथ एक नया रिकॉर्ड बनाया है। दरअसल, वह लगातार 7वीं बार केंद्रीय बजट पेश करने वाली पहली वित्त मंत्री भी बन गई हैं। इससे पहले मोरारजी देसाई ने छह बार बजट पेश करने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था।
इसके साथ ही यह भी इतिहास के पन्नों में दर्ज है कि वित्त मंत्री के तौर पर सबसे लंबा बजट भाषण संसद में निर्मला सीतारमण के नाम है। उन्होंने साल 2020 में 2 घंटे 42 मिनट का बजट भाषण दिया था। वह अस्वस्थ होने के कारण अपना पूरा बजट भाषण नहीं पढ़ पाई थीं और बाद में ओम बिरला ने उनके बजट भाषण को पूरा किया था।
वैसे यह भी बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई के नाम बजट पेश करने को लेकर एक दुर्लभ उपलब्धि है। उन्होंने अब तक सबसे ज्यादा बार बजट पेश किया है। जिसमें से 5 वार्षिक बजट और एक अंतरिम बजट पेश करने के साथ ही कुल 10 बार बजट पेश करने का रिकॉर्ड उनके नाम है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: केंद्रीय बजट में उत्तराखण्ड को आपदा में मदद का भरोसा : भट्ट
Next: नौकरी दिलाने के नाम पर जेवरात ठगकर फरार हुआ आरोपी धरा

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पांडेखोला में हटाया गया सार्वजनिक कूड़ेदान, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण को मिलेगा बढ़ावा
  • मानव तस्करी विषय पर अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण एवं मासिक बैठक आयोजित
  • सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत निकाली गई बाइक रैली
  • गरुड़ाबांज इंटर कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण और वन पुनर्स्थापन पर जागरूकता कार्यक्रम
  • नशे की गिरफ्त में फंसे युवक को पुलिस ने पहुंचाया नशा मुक्ति केंद्र
  • महिला ने आग लगाकर दी जान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.