Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • उत्तराखंड विस अध्यक्ष व उनके प्रमुख निजी सचिव कोरोना संक्रमित
  • देहरादून

उत्तराखंड विस अध्यक्ष व उनके प्रमुख निजी सचिव कोरोना संक्रमित

RNS INDIA NEWS 20/09/2020
rns featured image new

देहरादून ,20 सितंबर (आरएनएस)। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर जांच रिपोर्ट साझा की। उन्होंने हालिया दिनों में संपर्क में आए लोगों से अपनी जांच करवाने का आग्रह किया। आपको बता दें कि इससे पहले नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। इंफेक्शन होने के चलते इंदिरा हृदयेश को दून से मेदांता रेफर किया गया।
स्पीकर के प्रमुख निजी सचिव भी संक्रमित:- विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल के साथ ही उनके प्रमुख निजी सचिव अजय अग्रवाल और उनके कुक की जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव पाई गई है। इसके साथ ही स्टाफ में आठ अन्य लोगों के भी सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। विधानसभा अध्यक्ष के विशेष कार्याधिकारी ताजेंद्र नेगी ने बताया कि उनके ऋषिकेश स्टाफ की सोमवार को जांच कराई जाएगी।
कई कार्यक्रमों में की थी शिरकत
विधानसभा अध्यक्ष के कोविड पॉजिटिव आने के बाद ऋषिकेश कैंप कार्यालय और अन्य स्थानों पर पिछले एक सप्ताह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन सप्ताह में शामिल होने वाले तमाम कार्यकर्ताओं और लोगों में हडक़ंप की स्थिति है। विधानसभा अध्यक्ष बीते शनिवार को भाजपा की पूर्व सभासद ममता धमीजा और कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष शिव मोहन मिश्र के निधन पर उनके घर शोक संवेदना जताने गए थे। विधानसभा अध्यक्ष ने आज सुबह ऋषिकेश मायाकुंड में हनुमान गुफा के संस्थापक और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पारिवारिक गुरु स्वामी अभिराम दास त्यागी महाराज से ऋषिकेश स्थित आश्रम में शिष्टाचार भेंटकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया था।
0

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महिला ने लगाया पति पर झूठ बोलकर 5वीं शादी करने व देह व्यापार में धकेलने का आरोप
Next: मॉर्निंग वॉक कर लौट रहे युवक पर तेंदुए ने किया हमला

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

केंद्र सरकार से उत्तराखंड को पूंजीगत निवेश के लिए ₹451.63 करोड़ की विशेष सहायता ऋण की प्रथम किस्त स्वीकृत

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

इलेक्ट्रिक बस सेवा ठप होने से यात्रियों को उठानी पड़ी भारी परेशानी

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जुलाई
  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
  • आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित
  • गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
  • ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.