Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • मॉर्निंग वॉक कर लौट रहे युवक पर तेंदुए ने किया हमला
  • नैनीताल

मॉर्निंग वॉक कर लौट रहे युवक पर तेंदुए ने किया हमला

RNS INDIA NEWS 20/09/2020
rns featured image new

नैनीताल ,20 सितंबर (आरएनएस)। नैनीताल के ग्राम ढिकुली का रहने वाला युवक सुबह मॉर्निंग वॉक कर लौट रहा था। इस दौरान अचानक उस पर एक तेंदुए ने हमला कर दिया। वहीं, युवक भी जान बचाने को तेंदुए से भिड़ गया और शोर मचाने लगा। इस बीच तेंदुआ युवक को छोडक़र जंगल की ओर भाग गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने सूचना वन विभाग को दी और युवक को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार, ढिकुली निवासी 40 वर्षीय भास्कर छिम्वाल उर्फ गुड्डू पुत्र गणेश छिम्वाल सुबह मॉर्निंग करने गया था। इस दौरान लौटते समय गांव के समीप लदुआचौड़ के पास अचानक तेंदुआ युवक झपट पड़ा। इस दौरान युवक ने भी साहस का परिचय देते हुए तेंदुए को भगा दिया। तेदुंए से संघर्ष करते समय युवक की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण भी
मौके पर पहुंचे। इसी बीच तेंदुआ युवक को छोडक़र जंगल में चला गया। बताया जा रहा है कि युवक के सिर, सीने और पैरों में पंज्जों के निशान हैं। युवक का उपचार अस्पताल में चल रहा है। सूचना पर कोसी रेंज के रेंजर ललित मोहन जोशी अस्पताल पहुंचे और युवक से मामले की जानकारी ली। वहीं मौके पर वन कर्मियों की गश्त बढ़ा दी गई है। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले काफी समय से लदुआचौड़ के आसपास तेंदुआ होने की सूचना वन विभाग को दी जा रही थी, लेकिन वन विभाग ने कोई कार्यवाही नहीं की। दूसरी ओर रेंजर ललित मोहन जोशी ने बताया कि वन विभाग की टीम को उक्त क्षेत्र में गश्त करने के लिए भेज दिया है। वहीं ग्रामीणों को सतर्क रहने को कहा है। तेंदुए को उस क्षेत्र से हटाने का प्रयास किया जाएगा।
0

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड विस अध्यक्ष व उनके प्रमुख निजी सचिव कोरोना संक्रमित
Next: सुधार पर आशंका

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

भिड़ंत के बाद खाई में गिरी टैक्सी और बुलेट, एक घायल

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

रामगाड़ के पास भू-धंसाव से नदी में समाया अल्मोड़ा हाईवे का एक हिस्सा

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

रामनगर, नैनीताल और हल्द्वानी के चार अपराधी छह माह के लिए जिलाबदर

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जुलाई
  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
  • आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित
  • गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
  • ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.