Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • अतिक्रमण को लेकर पुलिस ने की सख्त कार्रवाई
  • देहरादून

अतिक्रमण को लेकर पुलिस ने की सख्त कार्रवाई

RNS INDIA NEWS 07/08/2022
rns featured image new

विकासनगर। एसपी देहात की अतिक्रमण को लेकर सख्ती के बाद पहली बार कोतवाली पुलिस हरकत में आई है। पुलिस ने हाईवे स्थित बाजार में नो पार्किंग जोन में पार्क किये वाहनों और अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस ने फुटपाथ पर अतिक्रमण हटाने के लिए जहां व्यापारियों का सख्ती से चेतावनी दी है। वहीं, ठेली फड़ व्यापारियों को बाजार से हटने के भी निर्देश दिए हैं। पुलिस ने नो पर्किंग जोने में पार्क किये 70 वाहनों का चस्पा चालान किया। जबकि 24 वाहनों के खिलाफ जुर्माना काटा है। हाल में एसपी देहात कमलेश उपाध्याय ने यातयात व्यवस्था को सुचारु बनाये रखने को लेकर कोतवाली पुलिस को अतिक्रमण हटाने और नो पार्किंग जोन में वाहनों की पार्किंग को लेकर सख्त निर्देश दिए थे। इस पर कार्रवाई को अमल में लाये जाने पर कोतवाली पुलिस ने अभियान चलाया। हालांकि सोमवार से तहसील प्रशासन, कोतवाली पुलिस और नगर पालिका का संयुक्त अभियान चलाया जाना है। लेकिन पुलिस ने रविवार को ही अभियान की शुरुआत कर दी है। इसमें कोतवाली निरीक्षक रविंद्र शाह और एसएसआई दीपक मैठाणी के नेतृत्व में विकासनगर कोतवाली पुलिस ने विकासनगर बाजार में डाकपत्थर तिराहे से लेकर मंडी चौक तक हाईवे के दोनों ओर अतिक्रमण और नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने सड़क पर ठेली लगाकर दुकान लगाने वालों, ठेली, रेड़ी सब्जी वालों को सख्त निर्देश दिए कि सोमवार से बाजार में कहीं भी ठेली फड़ नहीं लगनी चाहिए। इसके आलावा व्यापारियों को भी स्वत: फुटपाथ पर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। कहा कि अब फुटपाथ पर दुकानें नहीं लगनी चाहिए। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाये रखने के लिए हाईवे के दोनों ओर व्यापारियों की दुकानों के आगे नो पर्किंग जोन में खड़े सत्तर वाहनों पर चालान चस्पा किया गया। 24 वाहनों का चालान काटकर बारह सौ रुपये का नगद जुर्माना वसूल किया। कोतवाल रविंद्र शाह ने बताया कि बाजार में अतिक्रमण करने व नो पार्किंग जोने में वाहनों की पार्किंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। जिससे बाजार क्षेत्र में यातायात अव्यवस्था न हो सके।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पुण्यतिथि पर शहीद हमीर पोखरियाल को किया याद
Next: जागड़ा मेले को राजकीय मेला घोषित करने पर कैबिनेट मंत्री का जताया आभार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में नाबालिग चला रहे हैं अवैध खनन के ट्रैक्टर

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
  • सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित
  • कुमाऊँनी लोक संस्कृति के रंगों से सजी अंतर-विद्यालयीय युगल नृत्य प्रतियोगिता
  • खराब सड़कों को लेकर कांग्रेस का पीडब्ल्यूडी कार्यालय पर प्रदर्शन, अधिशासी अभियंता का किया घेराव
  • राशिफल 18 जून
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.