Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • विकास कार्यों में घोटाले पर प्रधान को पद से हटाने के आदेश
  • हरिद्वार

विकास कार्यों में घोटाले पर प्रधान को पद से हटाने के आदेश

RNS INDIA NEWS 29/05/2026
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)। लक्सर विकासखंड की ग्राम पंचायत अकोढ़ा खुर्द में विकास कार्यों में वित्तीय और प्रशासनिक अनियमितताओं के मामले में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम प्रधान बसंती देवी को पद से हटाने के आदेश जारी किए हैं। जांच में सीसी सड़क निर्माण समेत कई कार्यों में मानकों की अनदेखी और सरकारी धन के दुरुपयोग के आरोप सही पाए गए। शिकायत के बाद कराई गई जांच में सामने आया कि कश्यप बस्ती में सीसी सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया। कई निर्माण कार्य बिना स्वीकृत मानकों के कराए गए, जबकि कुछ स्थानों पर एक ही सड़क को अलग-अलग दर्शाकर भुगतान किए जाने की पुष्टि हुई। सड़क किनारे नालियों के निर्माण में भी तकनीकी खामियां मिलीं। जांच के दौरान ग्राम पंचायत के कई महत्वपूर्ण अभिलेख उपलब्ध नहीं कराए गए। बैंक पासबुक, कैशबुक, स्टॉक रजिस्टर, कार्य पंजिका और वित्तीय वर्ष 2022-23 व 2023-24 के रिकॉर्ड प्रस्तुत न किए जाने को गंभीर लापरवाही माना गया। ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर दर्ज सूचनाओं और वास्तविक कार्यों में भी भारी अंतर पाया गया। जांच में कुछ निर्माण कार्य निजी व्यक्तियों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से किए जाने की बात भी सामने आई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अपूर्वा पांडे ने संभाला बागेश्वर के जिलाधिकारी का कार्यभार
Next: छह पर्वतारोहियों ने माउंट बलजोरी पीक पर लहराया तिरंगा

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म व लूट, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़ में हरियाणा के पर्यटक को भीड़ ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

चारदीवारी तोड़ने के बाद विरोध करने पर मारपीट, केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
  • राशिफल 16 जुलाई
  • तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म व लूट, चार आरोपी गिरफ्तार
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़ में हरियाणा के पर्यटक को भीड़ ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.