Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • विजयी प्रत्याशियों के जुलूस और रैली पर रहेगा प्रतिबंध
  • टिहरी

विजयी प्रत्याशियों के जुलूस और रैली पर रहेगा प्रतिबंध

RNS INDIA NEWS 30/07/2025
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर दी हैं। विजयी होने वाले प्रत्याशी जुलूस और रैली नहीं निकाल पाएंगे। सुरक्षा को लेकर भी मतणगना केंद्रों पर पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा। मतगणना केंद्र के 200 मीटर परिधि में केवल ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों, कर्मचारियों के वाहनों को ही प्रवेश दिया जाएगा। वीरवार को जिले के 45 में से 43 जिला पंचायत सदस्यों, 700 ग्राम प्रधान समेत 319 क्षेत्र पंचायत सदस्यों का चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों की मतों की गणना संबंधित ब्लॉकों में संपन्न होगी। निर्वाचन अधिकारी निकिता खंडेलवाल ने बताया कि जाखणीधार ब्लॉक मुख्यालय टिपरी में 12 टेबल, जौनपुर ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज थत्यूड़ में 16 टेबल, थौलधार के ब्लॉक कार्यालय में 14 टेबल, देवप्रयाग के राजकीय इंटर कॉलेज हिंडोलाखाल में 14 टेबल, प्रतापनगर के जीआइसी प्रतापनगर में 14 टेबल, चंबा के ब्लॉक सभागार में 14 टेबल, कीर्तिनगर ब्लॉक सभागार में 8 टेबल, नरेंद्रनगर के ब्लॉक मुख्यालय फकोट में 14 टेबल और भिलंगना ब्लॉक मुख्यालय सभागार 16 टेबलों में मतगणना होगी। बताया कि निर्वाचन परिणाम को ऑनलाइन मोड में प्रेषण के लिए मतगणना स्थल में कंप्यूटर कक्ष स्थापित करते हुए पर्याप्त मात्रा में कम्प्यूटर,प्रिंटर,नेट कनेक्टिविटी, स्केनर और जनरेटर की व्यवस्था करने, मतगणना कक्ष में सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से पूरे मतगणना प्रक्रिया की वीडियोग्राफी के निर्देश दिए हैं। डीएम ने बताया कि शांतिपूर्ण ढंग से मतगणना कराए जाने को लेकर प्रत्येक मतगणना स्थल पर एक जोनल मजिस्ट्रेट और पर्याप्त संख्या में सुरक्षाबल तैनात किए जाएंगे। सुरक्षा बल, गणना हॉल व पंडाल के बाहर तैनात रहेंगे। निर्वाचन अधिकारी की अनुमति के बिना अंदर और बाहर कोई नहीं जा पाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बदरीनाथ हाईवे पर सोनला में बस पलटी, 12 सैनिक घायल
Next: ढुंगमंदार में बंदरों की समस्या से दिलाई जाए निजात

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

बंजी जंपिंग के बाद बिगड़ी युवक की तबीयत, सीने में हुआ तेज दर्द, परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, मौत

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

बीएमएम कॉलेज के पंजीकरण पर छात्रों ने उठाए सवाल, सीडीओ ने दिए जांच के निर्देश

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित
  • भू-माफियाओं के खिलाफ सुराज सेवा दल का कूच, बैरेकेडिंग पर चढ़े
  • राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश
  • ‘मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना’ को मिलेगा नया रूप, वर्चुअल ट्रेनिंग होगी अनिवार्य
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
  • धामी कैबिनेट की बैठक में उपनल कर्मचारियों के वेतन समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.