Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • ढुंगमंदार में बंदरों की समस्या से दिलाई जाए निजात
  • टिहरी

ढुंगमंदार में बंदरों की समस्या से दिलाई जाए निजात

RNS INDIA NEWS 30/07/2025
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)। जाखणीधार ब्लॉक के पट्टी ढुंगमंदार के मंदार, भटवाड़ा, म्यूंडी, कस्तल, सेमा, बडोनगांव, स्यूरी, कुमारगांव, ढुंग, मोल्ठा, गहड़, सेम्या, लासी, सैंण, पिपोला, सैंज, सुनैल्डी, चुरेंडा, सारपुल, चौंदाणा,थात,ननवां,मुसांकी आदि गांवों में लंबे समय से बंदरों की समस्या से ग्रामीण परेशान है। जाखणीधार की निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख सुनीता देवी ने जिलाधिकारी को भेजे ज्ञापन में कहा कि आए दिन बंदरों व जंगली सुअर ग्रामीणों की खेती को नुकसान पहुंचा रहे हैं। जिससे ग्रामीणों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो रहा है। बताया मंदार गांव में एक माह के भीतर बंदरों ने दो महिलाओं पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। बंदरों के कारण बुजुर्ग और बच्चों का अकेला इधर उधर जाना मुश्किल हो गया है। ग्रामीण आए दिन बंदरों से निजात दिलाने की शिकायत वन विभाग से कर रहे हैं। लेकिन वन विभाग समस्या का समाधान नहीं कर रहा है। जिस कारण ग्रामीणों को खासी दिक्कतें उठानी पड़ रही है। उन्होंने डीएम से वन विभाग के माध्यम से बंदरों को पकड़ने के लिए गांव में पिंजरा लगाने और उनका बंधियाकरण करने की मांग की।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विजयी प्रत्याशियों के जुलूस और रैली पर रहेगा प्रतिबंध
Next: उत्तराखंड के लिए विशेष पूंजीगत सहायता के रूप में केन्द्र से 615 करोड़ की योजनाएं स्वीकृत

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

बंजी जंपिंग के बाद बिगड़ी युवक की तबीयत, सीने में हुआ तेज दर्द, परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, मौत

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

बीएमएम कॉलेज के पंजीकरण पर छात्रों ने उठाए सवाल, सीडीओ ने दिए जांच के निर्देश

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित
  • भू-माफियाओं के खिलाफ सुराज सेवा दल का कूच, बैरेकेडिंग पर चढ़े
  • राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश
  • ‘मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना’ को मिलेगा नया रूप, वर्चुअल ट्रेनिंग होगी अनिवार्य
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
  • धामी कैबिनेट की बैठक में उपनल कर्मचारियों के वेतन समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.