Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • बदरीनाथ हाईवे पर सोनला में बस पलटी, 12 सैनिक घायल
  • चमोली

बदरीनाथ हाईवे पर सोनला में बस पलटी, 12 सैनिक घायल

RNS INDIA NEWS 30/07/2025
rns featured image new

चमोली(आरएनएस)। बुधवार को जोशीमठ से रायवाला जा रही सैनिकों से भरी बस बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोनला के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में सेना के 12 जवान घायल हो गए। इसके साथ ही बस कंडक्टर भी घायल हो गया। सभी घायलों को उपजिला अस्पताल कर्णप्रयाग में प्राथमिक उपचार दिया गया। चिकित्सकों के मुताबिक सैनिकों के हाथ, पैर और सिर पर चोट लगी है, सभी की स्थिति खतरे से बाहर है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के जवानों ने मौके पर जाकर घायल सैनिकों को स्थानीय लोगों की मदद से निजी और आपातकालीन वाहनों से उप जिला अस्पताल कर्णप्रयाग पहुंचाया। वाहन में 31 जवान बैठे थे। कर्णप्रयाग के एसडीएम सोहन सिंह रांगड़ ने बताया कि बुधवार सुबह 6 बजे बस जोशीमठ से रायवाला के लिए चली थी। इसी दौरान कर्णप्रयाग और नंदप्रयाग के बीच करीब सवा आठ बजे सोनला में बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बस पलटते ही बस में बैठे सेना के जवानों ने अपने घायल साथियों को बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जवानों को स्थानीय लोगों की मदद से निजी एवं आपातकालीन वाहनों से कर्णप्रयाग अस्पताल भिजवाया। जिलाधिकारी डॉ. संदीप तिवारी ने बताया दुर्घटनाग्रस्त वाहन में असम रेजिमेंट के जवान सवार थे। घायलों का हाल जानने के लिए एसडीएम सोहन सिंह रांगड़ अस्पताल पहुंचे। वहीं, सेना के अफसरों ने भी कर्णप्रयाग अस्पताल में आकर घायलों की कुशलक्षेम पूछी। उपजिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. बीपी पुरोहित ने बताया कि कर्णप्रयाग अस्पताल में 12 घायल जवानों का उपचार करने के बाद भेज दिया गया है। सभी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है। उधर, बस कंडक्टर वीरेंद्र सिंह का उपचार कर्णप्रयाग अस्पताल में चल रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मतदान टाई होने पर पर्ची निकालने की प्रक्रिया हो पारदर्शी: डीएम
Next: विजयी प्रत्याशियों के जुलूस और रैली पर रहेगा प्रतिबंध

Related Post

07-_11zon
  • चमोली

हेमकुंड यात्रा से लौट रहे सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में मारपीट, धारदार हथियार चले, कई घायल

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
  • सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित
  • कुमाऊँनी लोक संस्कृति के रंगों से सजी अंतर-विद्यालयीय युगल नृत्य प्रतियोगिता
  • खराब सड़कों को लेकर कांग्रेस का पीडब्ल्यूडी कार्यालय पर प्रदर्शन, अधिशासी अभियंता का किया घेराव
  • राशिफल 18 जून
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.