Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • ग्रीष्मकालीन राजधानी के नाम पर सैर-सपाटा न करे सरकार सरकार: नेगी
  • पौड़ी

ग्रीष्मकालीन राजधानी के नाम पर सैर-सपाटा न करे सरकार सरकार: नेगी

RNS INDIA NEWS 12/03/2023
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल।  गढ़वाल मंडल विकास निगम के अतिथि गृह में पत्रकारों से बातचीत में प्रताप नगर विधायक विक्रम सिंह नेगी ने कहा कि ग्रीष्मकालीन राजधानी के नाम पर केवल सैर सपाटा नहीं होना चाहिए, बल्कि सरकार को वहां रहकर कार्य करना चाहिए। कहा कम से कम छह माह गैरसैंण से ही सरकार चलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि तीन साल ग्रीष्मकालीन राजधानी बनने के बाद भी सरकार ने यहां से कार्य नहीं किए और न ही मंत्री अधिकारी यहां बैठने को तैयार हैं। ग्रीष्मकालीन राजधानी के परिपेक्ष में भी कोई कार्य नहीं हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता पर हो रहे अत्याचार एवं अन्याय बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। भर्तियों में हो रहे घोटाले युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ है और आवाज उठा रहे युवाओं के खिलाफ दमनात्मक कार्यवाही कर बुरी तरह पीटा जा रहा है। कहा उत्तरकाशी के युवा द्वारा नकल विरोधी कानून के तहत शिकायत करने पर उसके ही ऊपर मुकदमा किया गया। अंकिता भंडारी हत्याकांड में अभी तक वीआईपी का नाम उजागर नहीं हुआ है। जोशीमठ आपदा के दौरान क्षतिग्रस्त भवनों की मुआवजा राशि के मानक के स्लैब में विरोधाभास है। इस मौके पर हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत, पूर्व विधायक मनोज रावत एवं प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव महेश जोशी आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: होटल के कमरे में पंखे से लटका मिला एमबीबीएस छात्रा का शव
Next: मत्स्य पालन प्रशिक्षण का समापन हुआ

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

हाथी ने महिला को सूंड से उठाकर खेत में फेंका

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 19 जून
  • चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी
  • दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी
  • जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना
  • अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.