Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • मासूम के साथ दुष्कर्म के मामले में केस दर्ज
  • हरिद्वार

मासूम के साथ दुष्कर्म के मामले में केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 19/04/2026
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में घर के पास खेल रही सात वर्षीय मासूम बच्ची के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने शिकायत के बाद मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। शनिवार को मासूम अपने घर के पास ही खेल रही थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही एक युवक ने अकेला पाकर उसे किसी खाने के सामान का लालच दिया और बहला-फुसलाकर खेतों की ओर ले गया और बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी मासूम को बदहवास स्थिति में छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना के कई घंटों बाद जब पीड़ित बच्ची किसी तरह अपने घर पहुंची, तो उसकी हालत देख परिजनों के होश उड़ गए। रोती-बिलखती मासूम ने अपनी मां को आपबीती सुनाई। परिजन तुरंत उसे लेकर कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने शनिवार देर रात को ही केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट में केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि महिला उप निरीक्षक की देखरेख में पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और उसके बयान दर्ज किए गए हैं। पुलिस की कई टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। हालांकि, घटना के बाद से ही आरोपी अपने घर से फरार है। इंस्पेक्टर भगवान महर ने बताया कि तहरीर के आधार पर तत्काल केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसे गिरफ्तार करने के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ऑपरेशन ‘भल छौ’ के तहत चौखुटिया पुलिस ने वरिष्ठ नागरिकों का हाल जाना
Next: राशिफल 20 अप्रैल

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में हो रही थी इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग की तैयारी, बोर्ड देख भड़के लोगों ने किया हंगामा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

यूकेएसएसएससी की स्नातक परीक्षा 14 जून को, हरिद्वार के 53 केंद्रों पर बैठेंगे अभ्यर्थी

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
  • ‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम
  • पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर निकली पेंशन न्याय यात्रा
  • एसएसजे मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय फॉरेंसिक चिकित्सा एवं विष विज्ञान सम्मेलन आयोजित
  • हवालबाग में जनकल्याण शिविर आयोजित, सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
  • मोदी सरकार के 12 वर्षों में हुए अभूतपूर्व विकास कार्य: डॉ. धन सिंह रावत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.