Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • विधायक धामी ने की सीएम से वन विभाग घोटाले की जांच की मांग
  • पिथौरागढ़

विधायक धामी ने की सीएम से वन विभाग घोटाले की जांच की मांग

RNS INDIA NEWS 08/04/2021
rns featured image new

पिथौरागढ़। देहरादून पहुंचकर क्षेत्र की समस्याओं को लेकर सीएम से मुलाकात की और पत्र दिया। उन्होंने वन विभाग पर करोड़ों के घोटाले का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की। कहा धारचूला विस क्षेत्र में विकास कार्यों के नाम पर वन विभाग ने करोड़ों खर्च कर दिए। बावजूद इसके ये योजनाएं धरातल पर नहीं उतरी हैं। उन्होंने आपदा प्रभावितों का जल्द विस्थापन व जांच के आदेश जारी न होने पर धरने की चेतावनी दी। कहा जीरो टॉलरेंस का नारा देने वाली सरकार में भ्रष्टाचारियों के हौसले बुलंद हैं, जिनकी जांच होनी चाहिए। धारचूला के विधायक धामी ने सीएम तीरथ सिंह रावत से मुलाकात कर कहा उनके विस क्षेत्र में पातों-रालम, बौना-सुमदुंग, पांगु-गुमिकांग, रुम्लिंग-सेला चल पैदल रास्तों में जमकर भ्रष्टाचार हुआ है। कार्यदाई संस्था वन विभाग ने इन रास्तों के नाम पर करोड़ों खर्च कर दिए। बावजूद इसके ये योजनाएं धरातल पर नजर नहीं आ रहीं। उन्होंने प्रभावितों के विस्थापन का मामला भी सीएम के सामने रखा। कहा आपदा के गहरे जख्म सहने वाले धारचूला व मुनस्यारी के प्रभावितों का विस्थापन सालों बाद भी नहीं हुआ है। 2011 के मानकों के अनुसार विस्थापन के लिए प्रभावितों का चयन किया गया है, जो उनके साथ अन्याय है। कहा प्रभावितों को मुआवजा भी नहीं मिला है, जो सरकार की उदासीनता को दर्शाता है। उन्होंने सीएम से क्षेत्र में सडक़ों, रास्तों व पुलों के निर्माण की भी मांग की। चेतावनी देते हुए कहा शीघ्र वन विभाग के खिलाफ जांच व प्रभावितों के विस्थापन की कार्रवाई नहीं हुई तो वे सीएम आवास के बाहर धरना शुरू कर देंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रदेश के अग्रणी शैक्षणिक संस्थानों में कोरोना का कहर
Next: विहिप ने किया नवरात्र पर सभी मंदिरों में लाउडस्पीकर बजाने का ऐलान

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

बेरीनाग में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

वंचित राज्य आंदोलनकारियों की सूची जारी करने की मांग

RNS INDIA NEWS 17/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नाबालिग की पहचान उजागर करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई शुरू

RNS INDIA NEWS 08/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.