Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • विदेशी वन अधिकारियों ने वन्य जीव सरंक्षण के काम देखे
  • हरिद्वार

विदेशी वन अधिकारियों ने वन्य जीव सरंक्षण के काम देखे

RNS INDIA NEWS 28/10/2023
rns featured image new

हरिद्वार। राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क की चीला रेंज में यूनाइटेड नेशन फॉरेस्ट फोरम से जुड़े हुए वन अधिकारियों ने चीला रेंज का भ्रमण किया। लगभग 30 देश से जुड़े वन अधिकारी इन दिनों उत्तराखंड दौरे पर हैं।
शनिवार सुबह देहरादून स्थित फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट से इन अधिकारियों का दल राजाजी टाइगर रिजर्व की चीला रेंज में पहुंचा। चीला रेंज में इन्होंने राजाजी टाइगर रिजर्व प्रशासन द्वारा लगाई गई वन्यजीवों से सम्बंधित प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। इको विकास समितियों द्वारा निर्मित उत्पादों के संबंध में भी इन्होंने जानकारियां हासिल कीं।
पार्क के उच्च अधिकारियों ने उन्हें पार्क से संबंधित डॉक्यूमेंट्री दिखाकर यहां किया जा रहे कार्यों व वन्य जीव संरक्षण व संवर्धन की चुनौतियां से रूबरू कराया। राज्य के चीफ वाइल्डलाइफ वार्डन समीर सिन्हा ने टाइगर प्रोजेक्ट व एलीफेंट प्रोजेक्ट से संबंधित जानकारियां साझा कीं।
वहीं यूनाइटेड नेशन फोरम फॉर फॉरेस्ट की अध्यक्ष जूलियट राजाजी टाइगर रिजर्व के भ्रमण के बाद उत्साहित नजर आईं। उन्होंने कहा कि इस दौरे में 30 देश के वन अधिकारी यहां पर आए हैं और राजा जी टाइगर रिजर्व के भ्रमण के बाद कई नई चीज उन्हें देखने को मिली। यहां वन्य जीव संरक्षण का कार्य बहुत बेहतर तरीके से किया जा रहा है। यही वजह है कि यहां हाथियों के साथ टाइगरों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। कार्यक्रम में सीएफ शिवालिक वृत राजीव धीमान, सीएफ निशांत वर्मा, चीला वार्डन आलोकि, हरिद्वार वार्डन रविन्द्र पुंडीर, वार्डन प्रशांत हिंदवान, रेंज अधिकारी चीला शैलेन्द्र घिडियाल, रेंज अधिकारी इको टूरिज्म प्रमोद ध्यानी समेत चीला, मोतीचूर और गोहरी रेंज के कर्मचारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वीआईपी श्रद्धालुओं की बढती संख्‍या से चारों धाम में चहल पहल
Next: भूमि खरीदने के नाम पर की धोखाधड़ी

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

चेकिंग में भाग रहा बाइक चोर दबोचा, तीन चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

मनरेगा जांच में संविदा परिचालक को मजदूर दिखाकर भुगतान

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

आवासीय परियोजना में करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप, दो साझेदारों के खिलाफ केस

RNS INDIA NEWS 07/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 09 जुलाई
  • अल्मोड़ा जनपद में भारी बारिश के अलर्ट के चलते 09 जुलाई को विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
  • एलटी चयनित अभ्यर्थियों ने यूकेएसएससी का किया घेराव
  • एआई से बदलेगी सरकारी कॉलेजों की पढ़ाई, पहले चरण में 45 शिक्षक हुए प्रशिक्षित
  • पालिका के कार्यों में बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप का आरोप
  • मंदिरों के दान और बीकेटीसी से जुड़े मामलों की निष्पक्ष हो जांच: कॉंग्रेस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.