Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • पतंजलि का अगला लक्ष्य विदेशी कंपनियों को जड़ से उखाडक़र देश से बाहर फेंकना: रामदेव
  • हरिद्वार

पतंजलि का अगला लक्ष्य विदेशी कंपनियों को जड़ से उखाडक़र देश से बाहर फेंकना: रामदेव

RNS INDIA NEWS 06/01/2021
rns featured image new

खाद्य तेल उत्पादन में देश आत्मनिर्भर बने, मलेशिया तथा इंडोनेशिया पर निर्भरता खत्म हो, ऐसा हमारा ध्येय

हरिद्वार। बाबा रामदेव ने कहा कि तीन से चार क्षेत्रों में पतंजलि बड़ा काम करने वाला है। खाद्य तेल उत्पादन में देश आत्मनिर्भर बने, मलेशिया तथा इंडोनेशिया पर निर्भरता खत्म हो, ऐसा हमारा ध्येय है। ऑयल पॉम प्लांटेशन विभिन्न प्रकार के तेल तथा सरसों के तेल का भारत में पूरा उत्पादन हो, इस दिशा में पतंजलि बड़ा कदम उठाने वाली है। इससे देश को 2.5 लाख करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा की बचत होगी। यह बात बाबा रामदेव ने मंगलवार को पतंजलि योगपीठ के स्थापना दिवस समारोह में कहे। उन्होंने कहा कि वर्तमान में पतंजलि योगपीठ तथा रुचि सोया का मार्केट कैप 1.5 से 2 लाख करोड़ आंका जाता है। पतंजलि का अगला लक्ष्य विदेशी कंपनियों को जड़ से उखाडक़र देश से बाहर फेंकना है। बाबा रामदेव ने कहा कि 26 वर्ष पूर्व पंचपुरी हरिद्वार में शून्य से पतंजलि योगपीठ की यात्रा प्रारंभ हुई थी। इन 26 वर्षों में योग, आयुर्वेद और स्वदेशी एक जनांदोलन बना है। आत्मनिर्भर भारत की सबसे बड़ी प्रेरणा पतंजलि योगपीठ बना है। वोकल फोर लोकल का सबसे बड़ा कोई रोल मॉडल है, तो वह पतंजलि योगपीठ ही है। उन्होंने कहा कि योग, आयुर्वेद व स्वदेशी की क्रांति के बाद भारतीय शिक्षा बोर्ड के माध्यम से अब शिक्षा क्रांति का नया शंखनाद पतंजलि की ओर से होगा।
आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि आयुर्वेद को वैश्विक स्तर पर औषधि की मान्यता दिलानी है। हम शीर्ष विश्वस्तरीय रिसर्च पेपर्स में लगभग 1100 शोध-पत्र प्रकाशित कर नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे। शास्त्रों के लेखन में भी पतंजलि बड़ा कार्य कर रहा है। लगभग 5 लाख श्लोक के संग्रह एवं प्रकाशन का कार्य शीघ्र ही संपन्न किया जाएगा।
इस दौरान साध्वी देवप्रिया, ऋतम्भरा, पतंजलि विश्वविद्यालय के प्रति-कुलपति डा. महावीर, रजिस्ट्रार प्रवीन पुनिया, परमार्थदेव, अजय आर्य, मनोहर लाल आर्य, एनपी सिंह, डा. अनुराग वार्ष्णेय, विमल चन्द्र पाण्डे, डा. जयदीप आर्य, राकेश मित्तल, साधना, मौलाना काजमी आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कैसा रहेगा आपका दिन, देखिये राशिफल
Next: एनपीएस उपभोक्ताओं के हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध सरकार

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.