Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • विश्व हिन्दू परिषद ने सल्ट विधायक का पुतला फूंका
  • अल्मोड़ा

विश्व हिन्दू परिषद ने सल्ट विधायक का पुतला फूंका

RNS INDIA NEWS 29/09/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। विश्व हिन्दू परिषद ने सल्ट के विधायक महेश जीना पर कार्यकर्ताओं के साथ अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाया है। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने विधायक का पुतला फूंक जमकर प्रदर्शन किया। साथ ही विधायक से जिला व प्रांत पदाधिकारियों से क्षमा मांगने की मांग की। शुक्रवार को विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ता यहां नगर के शिखर तिराहे पर एकत्र हुए। जहाँ उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने पर सल्ट विधायक महेश जीना का पुतला फूंका। विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि विधायक जीना ने विहिप पदाधिकारियों के साथ अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए उनके साथ गाली गलौच की और अपने पद का दुरूपयोग करते हुए संगठन के कार्यों में व्यवधान पैदा करने का प्रयास किया। वक्ताओं ने कहा कि एक जनप्रतिनिधि द्वारा इस तरह की अमर्यादित भाषा का प्रयोग करना काफी शर्मनाक है। विहिप कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि अगर विधायक ने अपने बयान पर जिला व प्रांत पदाधिकारियों से क्षमा नहीं मांगी तो विहिप पूरे प्रदेश में विधायक के खिलाफ आंदोलन की रणनीति तय करेगी। पुतला दहन कार्यक्रम में मंगल सिंह बिष्ट, गोविंद सिंह कनवाल, प्रकाश लोहनी, रवि जोशी, विजय सिराड़ी, राजेंद्र कनवाल, महेंद्र जोशी, नरेंद्र उपाध्याय, विकास पोखरिया, सागर, विक्की, शिवम समेत कई कार्यकर्ता शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विद्यार्थियों की बेहतर शिक्षा के साथ बेहतर स्वास्थ्य भी आवश्यक: कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट
Next: यमुनोत्री हाईवे ठीक करने को डीएम को ज्ञापन

Related Post

holiday avkash chhutti
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा जनपद में भारी बारिश के अलर्ट के चलते 09 जुलाई को विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

देवभूमि उद्यमिता योजना के तहत तीन दिवसीय आवासीय बूट कैंप शुरू

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग करने वाले आठ लोगों पर कार्रवाई

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 09 जुलाई
  • अल्मोड़ा जनपद में भारी बारिश के अलर्ट के चलते 09 जुलाई को विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
  • एलटी चयनित अभ्यर्थियों ने यूकेएसएससी का किया घेराव
  • एआई से बदलेगी सरकारी कॉलेजों की पढ़ाई, पहले चरण में 45 शिक्षक हुए प्रशिक्षित
  • पालिका के कार्यों में बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप का आरोप
  • मंदिरों के दान और बीकेटीसी से जुड़े मामलों की निष्पक्ष हो जांच: कॉंग्रेस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.