Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • विद्यार्थियों की बेहतर शिक्षा के साथ बेहतर स्वास्थ्य भी आवश्यक: कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट
  • अल्मोड़ा

विद्यार्थियों की बेहतर शिक्षा के साथ बेहतर स्वास्थ्य भी आवश्यक: कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट

RNS INDIA NEWS 29/09/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा के नवनियुक्त कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट से मेडिकल काॅलेज, अल्मोड़ा के प्राचार्य डाॅ. सी. पी. भैसोड़ा ने दोनों संस्थानों का एक साथ मिलकर कार्य करने, विद्यार्थियों के मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य के परीक्षण, विद्यार्थियों को लैबोरेट्री की सुविधा उपलब्ध कराने, शोध आदि गतिविधियों के संचालन करने को लेकर विस्तार से वार्ता की। इस दौरान कुलपति एवं प्राचार्य दोनों ने ही पत्रकारों से चर्चा की। प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट ने कहा कि विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा देने के साथ उनके बेहतर स्वास्थ्य को बनाना भी आवश्यक है। वर्तमान में छात्रों में तनाव की स्थिति देखी जा रही है, उनमें रक्त संबंधी बीमारियां देखी जा रही है। जिससे उनके स्वास्थ्य को नुकसान उठाना पड़ रहा है और इसका प्रभाव शिक्षा पर पड़ रहा है। भविष्य में ऐसे पाठ्यक्रमों का संचालन करने की योजना है जो विद्यार्थियों के स्वास्थ्य से जुड़ी होगी, विद्यार्थियों को मेडिकल के क्षेत्र में भविष्य बनाने की दिशा में बेहतर सिद्ध होगी। दोनों ही संस्थानों के समन्वय से पीएच.डी. के विद्यार्थियों को लैब सुविधा प्राप्त होगी, मेडिकल पाठ्यक्रम के संचालन से छात्रों का बेहतर भविष्य बन पाएगा। कुलपति प्रो. बिष्ट ने कहा कि विद्यार्थियों के स्वास्थ्य का परीक्षण कराया जाना आवश्यक है। भविष्य में सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय मेडिकल काॅलेज के साथ मिलकर स्वास्थ्य परीक्षण कराने जा रहा है। प्रथम चरण में सोबन सिंह जीना परिसर में विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा, फिर महाविद्यालयों में इसकी शुरूआत की जाएगी। उन्होंने कहा कि महामहिम के निर्देशानुसार विश्वविद्यालय को उन्नत करने के लिए प्रयास किए जाएंगे। मेडिकल काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. सी. पी. भैसोड़ा ने कहा कि विद्यार्थियों में मेंटल हैल्थ, फिजिकल हैल्थ को लेकर हम सभी को संवेदनशील होना पड़ेगा, क्योंकि छात्र हमेशा तनाव में देखा जा रहा है। उनके स्वास्थ्य का परीक्षण कर स्वास्थ्य क्षेत्र में उत्कृष्ट पहल होगी। इस दौरान विश्वविद्यालय के कुलसचिव डाॅ. भाष्कर चैधरी, वैयक्तिक सचिव विपिन जोशी, गोविंद मेर, गोविन्द अधिकारी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महावीर सिंह रावत बने कांग्रेस महानगर सेवा दल अध्यक्ष
Next: विश्व हिन्दू परिषद ने सल्ट विधायक का पुतला फूंका

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

20 एवं 25 सूत्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण लक्ष्य पूर्ति के निर्देश

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

हरेला के लिए तैयारियां तेज, 16 जुलाई को अल्मोड़ा में होगा राज्य स्तरीय आयोजन

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0
holiday avkash chhutti
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा जनपद में भारी बारिश के अलर्ट के चलते 09 जुलाई को विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • 20 एवं 25 सूत्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण लक्ष्य पूर्ति के निर्देश
  • हरेला के लिए तैयारियां तेज, 16 जुलाई को अल्मोड़ा में होगा राज्य स्तरीय आयोजन
  • राशिफल 09 जुलाई
  • अल्मोड़ा जनपद में भारी बारिश के अलर्ट के चलते 09 जुलाई को विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
  • एलटी चयनित अभ्यर्थियों ने यूकेएसएससी का किया घेराव
  • एआई से बदलेगी सरकारी कॉलेजों की पढ़ाई, पहले चरण में 45 शिक्षक हुए प्रशिक्षित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.