Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • यमुनोत्री हाईवे ठीक करने को डीएम को ज्ञापन
  • उत्तरकाशी

यमुनोत्री हाईवे ठीक करने को डीएम को ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 29/09/2023
rns featured image new

उत्तरकाशी। खस्ताहाल यमुनोत्री नेशनल हाईवे को दुरुस्त करने तथा बड़कोट नगर क्षेत्र में पेयजल की किल्लत को दूर करने की मांग को लेकर शुक्रवार को जय हो ग्रुप बड़कोट के सदस्यों ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा। साथ कहा कि यदि शीघ्र ही जनहित में हाईवे के सुधारीकरण एवं पेयजल की समस्या दूर नहीं की गई तो संगठन के सभी सदस्य क्षेत्र की जनता के साथ मिलकर एक सप्ताह बाद उग्र आन्दोलन को बाध्य होंगे।
जिलाधिकारी को भेजे ज्ञापन में अवगत कराया है कि यमुनोत्री नेशनल हाईवे 134 में रानाचट्टी से फुलचट्टी तक और पौलगांव से सिलक्यारा तक मोटर मार्ग गड्डों में तब्दील हो रखा है, देश विदेश से आने वाले श्रद्वालुओं एवं आम नागरिकों को आवाजाही में भारी दिक्क्त हो रही है। यमुनोत्री नेशनल हाईवे 507 और 134 पर कई स्थानों पर दुर्घटना का अन्देशा बना रहता है उक्त सभी एक्सीडेन्टल स्थल पर सुरक्षा के इन्तजाम किये जाय। वहीं उत्तरकाशी और टिहरी की सीमा पर दीयाड़ी खड्ड पर आये दिन एक्सीडेन्ट होते रहते हैं, यहां पर दुर्घटना को रोकने के उचित कार्यवाही करने की मांग की। हाईवे के डामटा कस्बे में निर्माणधीन नालियों की घटिया गुणवत्ता को लेकर जांच की मांग भी की है।
साथ ही नगर पालिका परिषद बड़कोट में वार्ड नम्बर1, 3, 4 और 7 में पेयजल की भारी किल्लत हो रखी है। बरसात के मौसम में भी कई परिवारों को एक बुन्द पानी भी नसीब नही हुआ है। नगर वासियों की भावनाओं को देखते हुए तिलाड़ी से प्रस्तावित पम्पिंग योजना का कार्य शीघ्र आरम्भ किया जाय। ज्ञापन देने वालों में सुनील थापलियाल, मोहित अग्रवाल, आशीष पंवार, दीनानाथ, गीरीश चौहन, विनोद नौटियाल, अंकित, प्रदीप आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विश्व हिन्दू परिषद ने सल्ट विधायक का पुतला फूंका
Next: उत्तराखंड मदरसा शिक्षा परिषद के नवनियुक्त अध्यक्ष कासमी ने कार्यभार ग्रहण

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

पार्किंग नहीं होने से सेब ढुलान से बढ़ रहा किसानों का खर्च

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.