Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • वेतन वृद्धि की मांग को लेकर सिडकुल के श्रमिकों का प्रदर्शन
  • ऊधम सिंह नगर

वेतन वृद्धि की मांग को लेकर सिडकुल के श्रमिकों का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 12/05/2026
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। सिडकुल सेक्टर-1 स्थित यूरो ग्रुप श्री चक्रा कंपनी के सैकड़ों श्रमिकों ने मंगलवार को गांधी पार्क में एकत्र होकर वेतन वृद्धि समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान श्रमिकों ने समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग उठाई। प्रदर्शन कर रहे श्रमिकों का कहना था कि वे कई वर्षों से कंपनी में कार्यरत हैं, लेकिन उन्हें आठ घंटे की ड्यूटी के बदले मात्र 13 हजार रुपये वेतन दिया जा रहा है। आरोप लगाया कि कंपनी प्रबंधन उनसे 12 घंटे तक कार्य करा रहा है, जबकि अतिरिक्त चार घंटे के कार्य का नियमानुसार दोगुना भुगतान नहीं किया जा रहा है।

श्रमिकों ने कहा कि उनसे माह के सभी 30 दिन काम लिया जाता है, जबकि श्रम नियमों के अनुसार साप्ताहिक अवकाश दिया जाना चाहिए। उन्होंने प्रत्येक माह चार दिन का अवकाश निर्धारित करने की मांग की। साथ ही अतिरिक्त समय तक कार्य कराने पर कैंटीन में निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई। श्रमिकों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन में विकास, सुमित, सौरभ, ऋषभ, राकेश, कार्तिक, भगवत, सूरज, अर्जुन, मनोज, कृष्णकांत, मुकेश, जितेंद्र, पिंटू, मोरपाल, रमेश, ओमप्रकाश, मदनलाल, पवन, वीरपाल, सत्यपाल, राजवीर, रंजीत कुमार और नरोत्तम समेत कई श्रमिक मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पर्ची की लाइन में लगा बेटा, पिता की बिगड़ी हालत; अस्पताल में हुई मौत
Next: काफल तोड़ने के दौरान खाई में गिरा डंपर चालक, मौत

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सिडकुल चौराहे पर अमोनिया गैस रिसाव, फायर टीम ने टाला बड़ा हादसा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.