Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • वर पक्ष ने शादी कराने वाले बिचौलिए को घर में घुसकर पीटा
  • हरिद्वार

वर पक्ष ने शादी कराने वाले बिचौलिए को घर में घुसकर पीटा

RNS INDIA NEWS 08/11/2021
rns featured image new

रुड़की।  शादी कराने वाले बिचौलिए को लड़के पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर मारपीट कर घायल कर दिया। साथ ही उसके परिवार के अन्य लोगों के साथ भी मारपीट की गई। पुलिस ने एक महिला सहित कुल आठ आरोपियों के खिलाफ बलवे व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
नारसन क्षेत्र के गांव बूढ़पुर जट्ट निवासी राजकुमार पुत्र अनंतराम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके द्वारा करीब एक वर्ष पूर्व बसवा खेड़ी गांव निवासी एक युवती की शादी गांव के ही एक युवक से कराई थी। शादी में लड़की वालों की ओर से काफी दान दहेज दिया गया था। बावजूद लड़के वाले दिए गए दान दहेज से खुश नहीं थे। वह लड़की को लगातार परेशान करने लगे। बार-बार उसे भी परेशान किया जाने लगा। आरोप है कि रंजिश के चलते पांच नवंबर की शाम को आरोपी लाठी-डंडे लेकर उसके घर में आए और मारपीट शुरू कर दी आरोपियों ने उसके और परिवार के सदस्यों पर हमला किया। शोर सुनकर जब पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अमित उर्फ पप्पू, मोनू, सूरजपाल, कांता देवी निवासी बूढ़पुर जट्ट, सुशील निवासी ग्राम धनपुरा थाना पथरी, संदीप निवासी पथरी, धर्म सिंह व धीर सिंह निवासी बहादरपुर खादर लक्सर के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने, बलवे की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि मामले की विवेचना नारसन चौकी प्रभारी लोकपाल परमार को सौंपी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: युवक और युवती को डूबने से बचाया
Next: गन्ना चरखी पर फायरिंग में तहरीर दी

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में अब संस्कृत में भी दिखेंगे सरकारी बोर्ड

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

वायरल वीडियो पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन, युवक से मारपीट करने वाले दो आरोपी दबोचे

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर दण्डेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित हुआ हरित योग कार्यक्रम
  • भाजपा लमगड़ा मंडल की बैठक में संगठन सुदृढ़ीकरण पर जोर
  • पर्यटन सीजन में जागेश्वर धाम में पुलिस की व्यवस्थाओं को सराहना
  • विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण, निकाली जागरूकता रैली
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर जागेश्वर में चला स्वच्छता अभियान, किया गया पौधारोपण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.