Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
  • हरिद्वार

किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 04/06/2026
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)। किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने एक जून को पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि हसीन उर्फ गोरिया, निवासी सालियर, रुड़की उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया है। आरोप लगाया था कि आरोपी ने नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस ने केस दर्ज कर किशोरी को बरामद कर लिया था, जबकि आरोपी फरार हो गया था। तब से पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। लेकिन वह गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था। कोतवाली प्रभारी मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि बुधवार की शाम पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी माधोपुर अंडरपास के पास खड़ा है और कहीं भागने की फिराक में है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर कोतवाली ले आई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नाबालिग को पिछले एक साल से जानता है और वह उसे सालियर चौक के पास से बहला-फुसलाकर ले गया था और उसके साथ दुष्कर्म किया था। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस टीम में महिला दरोगा मनसा ध्यानी, कांस्टेबल अर्जुन चौहान और होमगार्ड ओमपाल शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: म्यूंडा गांव में खड्ड के उफान से तबाही, खेत, रास्ते और छानियों को भारी नुकसान
Next: बागेश्वर डीएम ने कमिश्नर को योजनाओं की प्रगति से कराया अवगत

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में हो रही थी इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग की तैयारी, बोर्ड देख भड़के लोगों ने किया हंगामा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.