Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • वायरल वीडियो पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन, युवक से मारपीट करने वाले दो आरोपी दबोचे
  • हरिद्वार

वायरल वीडियो पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन, युवक से मारपीट करने वाले दो आरोपी दबोचे

RNS INDIA NEWS 04/06/2026
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)। सोशल मीडिया पर वायरल हुए मारपीट के एक वीडियो का संज्ञान लेते हुए हरिद्वार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला रोड़ीबेलवाला क्षेत्र की एक पार्किंग का बताया जा रहा है, जहां एक युवक के हाथ बांधकर उसके साथ मारपीट किए जाने का वीडियो सामने आया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ शांति व्यवस्था भंग करने की कार्रवाई की है। साथ ही कर्मचारियों का सत्यापन न कराने पर पार्किंग संचालक के खिलाफ भी पुलिस एक्ट के तहत चालान किया गया है। बीते बुधवार को तीन जून को सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में कुछ लोग एक युवक के हाथ बांधकर मारपीट करते दिखाई दिए। वीडियो सामने आते ही कोतवाली नगर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर मुकदमा दर्ज किया और आरोपियों की तलाश तेज कर दी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मारपीट की घटना में शामिल दोनों आरोपी रोड़ीबेलवाला स्थित एक पार्किंग में कार्यरत हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नूतन पुत्र चंद्रपाल सिंह निवासी ग्राम बिलाई, थाना हलदौर, जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश तथा रोबिन पुत्र संजय कुमार निवासी ग्राम मुडदाना, थाना मंगलौर जिला हरिद्वार को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि पार्किंग संचालक ने दोनों कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन नहीं कराया था। इस पर संचालक के खिलाफ भी पुलिस ऐक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक संदीप वर्मा, कांस्टेबल प्रकाश और कांस्टेबल लखन सिंह शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली घटनाओं पर लगातार नजर रखी जा रही है और कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सल्ट में 11 किलो से अधिक गांजे के साथ युवक-युवती गिरफ्तार
Next: ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में हो रही थी इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग की तैयारी, बोर्ड देख भड़के लोगों ने किया हंगामा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.