Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • हरिद्वार में अब संस्कृत में भी दिखेंगे सरकारी बोर्ड
  • हरिद्वार

हरिद्वार में अब संस्कृत में भी दिखेंगे सरकारी बोर्ड

RNS INDIA NEWS 04/06/2026
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)। उत्तराखंड की द्वितीय राजभाषा संस्कृत के प्रचार-प्रसार को लेकर जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। शासन के निर्देशों के अनुपालन में जनपद हरिद्वार के सभी शासकीय कार्यालयों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों पर अब हिंदी के साथ संस्कृत भाषा में भी नाम पट्टिकाएं और सूचना बोर्ड लगाए जाएंगे। इस संबंध में सभी विभागों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने बताया कि मुख्य सचिव, उत्तराखंड शासन के निर्देशों के तहत संस्कृत भाषा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत शासकीय कार्यालयों के अलावा बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन, हवाई अड्डे, राज्य के प्रवेश द्वार और अन्य प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर भी द्विभाषीय नाम पट्टिकाएं स्थापित की जाएंगी। जिला प्रशासन ने जनपद के सभी कार्यालयाध्यक्षों को निर्देशित किया है कि वे अपने कार्यालयों तथा अधीनस्थ कार्यालयों की नाम पट्टिकाओं को हिंदी के साथ संस्कृत भाषा में भी अंकित कराना सुनिश्चित करें। साथ ही कार्य पूर्ण होने के बाद उसकी फोटो संबंधित अधिकारियों को उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि प्रगति की समीक्षा की जा सके। संस्कृत अनुवाद में किसी प्रकार की कठिनाई होने पर विभागों को सहायक निदेशक संस्कृत शिक्षा या जिलाधिकारी द्वारा नामित नोडल अधिकारी से सहयोग लेने की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्देशों का शीघ्र अनुपालन सुनिश्चित किया जाए और लापरवाही पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इस पहल को संस्कृत भाषा के संरक्षण और संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे जनसामान्य के बीच संस्कृत के प्रयोग और पहचान को नई मजबूती मिलेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बागेश्वर डीएम ने कमिश्नर को योजनाओं की प्रगति से कराया अवगत
Next: आयुक्त ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

जिला पंचायत बोर्ड बैठक में सदस्यों से मांगे विकास प्रस्ताव

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सोमवती अमावस्या पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जून
  • दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार
  • कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास
  • इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज
  • बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत
  • विधायक मोहन सिंह मेहरा ने किया सड़क का उद्घाटन, ग्रामीणों ने ली भाजपा की सदस्यता
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.