Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • वन्यजीवों का निरंतर गहराता खौफ मुसीबत का सबब बना
  • देहरादून

वन्यजीवों का निरंतर गहराता खौफ मुसीबत का सबब बना

RNS INDIA NEWS 17/05/2021
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड की वन्यजीव विविधता भले ही बेजोड़ हो, मगर वन्यजीवों का निरंतर गहराता खौफ मुसीबत का सबब भी बना हुआ है। बाघ, गुलदार, हाथी, भालू जैसे जानवर जान के खतरे का सबब बने हैं तो बंदर, लंगूर, सूअर, वनरोज जैसे जानवर फसलों के दुश्मन। खेती के लिहाज से देखें तो बंदर सबसे अधिक क्षति पहुंचा रहे हैं। इसे देखते हुए अब उत्पाती बंदरों को पकड़कर बाड़ों में रखने की मुहिम तेज की जाएगी।
प्रतिकरात्मक वन रोपण निधि एवं प्रबंधन योजना प्राधिकरण (कैंपा) की चालू वित्तीय वर्ष की कार्ययोजना में प्रदेश में चार बंदरबाड़ों के लिए आठ करोड़ की राशि का प्रविधान किया गया है। ये बंदरबाड़े प्राकृतवास में ही तैयार किए जाएंगे। यानी संबंधित स्थलों में बड़े वन क्षेत्र की घेरबाड़ कर उसे बाड़े में तब्दील किया जाएगा। इससे बंदरों को बंधन का अहसास भी नहीं होगा।
राज्य के पर्वतीय इलाके हों अथवा मैदानी, सभी जगह बंदरों के उत्पात ने नींद उड़ाई हुई है। फसलों को तो बंदर भारी क्षति पहुंचा ही रहे, अब घरों के भीतर तक धमक कर हमले भी कर रहे हैं। आए दिन बंदरों के हमलों की घटनाएं सुर्खियां बन रही हैं। हालांकि, लगातार गहराती इस समस्या के समाधान के लिए पूर्व में हरिद्वार के चिड़ियापुर स्थित रेसक्यू सेंटर में बंदरों को पकड़कर उनके बंध्याकरण की मुहिम शुरू की गई, मगर विभिन्न कारणों से यह रफ्तार नहीं पकड़ पाई। इसे देखते हुए अब राज्य में चिडिय़ापुर, केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग, दानी बांगर और भूमि संरक्षण वन प्रभाग अल्मोड़ा में एक-एक बंदरबाड़े के लिए कैंपा में आठ करोड़ की धनराशि का प्रविधान किया गया है।
अगले माह तक यह राशि जारी हो जाएगी। वन महकमे से मिली जानकारी के अनुसार कैंपा से धनराशि मिलने के बाद बंदरबाड़ों के निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। प्रयास ये है कि चारों बंदरबाड़े इसी वर्ष अस्तित्व में आ जाएं। इसके अलावा कुछेक अन्य स्थानों पर भी बंदरबाड़े स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। बंदरबाड़ों में रखे जाने वाले बंदरों का बंध्याकरण भी किया जाएगा, ताकि इनकी बढ़ती संख्या पर अंकुश लग सके।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, 49,000 के पार हुआ सेंसेक्स
Next: दीवार निर्माण के दौरान मारपीट, 6 पर केस दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में घायल सभासद की उपचार के दौरान मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में शिवपुरी चौकी प्रभारी की मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.