Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अर्थ जगत
  • हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, 49,000 के पार हुआ सेंसेक्स
  • अर्थ जगत

हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, 49,000 के पार हुआ सेंसेक्स

RNS INDIA NEWS 17/05/2021
rns featured image new

मुंबई। एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक और इंफोसिस जैसे बड़े शेयरों में तेजी के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स आज शुरुआती कारोबार के दौरान 300 अंक से अधिक चढ़ गया। इस दौरान 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 300.45 अंक या 0.62 फीसदी की तेजी के साथ 49,033 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह व्यापक एनएसई निफ्टी 75.60 अंक या 0.52 प्रतिशत बढ़कर 14,753.40 पर पहुंच गया। सेंसेक्स में सबसे अधिक दो प्रतिशत की तेजी एसबीआई में हुई। इसके अलावा इंडसइंड बैंक, ओएनजीसी, बजाज फिनसर्व, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी और इंफोसिस भी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर एलएंडटी, भारती एयरटेल, सन फार्मा, टाइटन और डॉ रेड्डीज लाल निशान में थे।पिछले सत्र में सेंसेक्स 41.75 अंक या 0.09 प्रतिशत बढ़कर 48,732.55 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 18.70 अंक या 0.13 प्रतिशत फिसलकर 14,677.80 पर बंद हुआ। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को सकल आधार पर 2,607.85 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। एशियाई बाजारों में शंघाई और हांगकांग दोपहर के कारोबार के दौरान तेजी दर्शा रहे थे, जबकि टोक्यो और सियोल में गिरावट थी। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.19 प्रतिशत बढ़कर 68.84 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 20 कोविड सेंटरों में शांतिकुंज पहुंचा रही पौष्टिक आहार
Next: वन्यजीवों का निरंतर गहराता खौफ मुसीबत का सबब बना

Related Post

WhatsApp Image 2026-02-01 at 20.03.24_11zon
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

केंद्रीय बजट 2026-27: विकास की रफ्तार पर जोर, आम आदमी को मिली सीमित राहत

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
rns featured image new
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

बजट 2025: 200 कैंसर डे केयर सेंटर बनाए जाएंगे, 36 लाइफ सेविंग ड्रग्स पर मिलेगी छूट

RNS INDIA NEWS 01/02/2025 0
rns featured image new
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

बजट 2025: किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट 3 से बढक़र 5 लाख हुई, अन्नदाताओं को मिली यें सौगातें

RNS INDIA NEWS 01/02/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में विशाल स्वास्थ्य मेले का आयोजन, फुल बॉडी चेकअप पर भारी छूट
  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.