Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • दीवार निर्माण के दौरान मारपीट, 6 पर केस दर्ज
  • ऊधम सिंह नगर

दीवार निर्माण के दौरान मारपीट, 6 पर केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 17/05/2021
rns featured image new

काशीपुर। चामुंडा विहार, काशीपुर निवासी गणपत सिंह ने पुलिस में तहरीर देकर कहा है कि खंड विकास कार्यालय के पास खसरा नंबर 64 उनकी आराजी है। इस पर वह ठेकेदार और श्रमिकों के माध्यम से बाउंड्री वाल का निर्माण करा रहे थे। आठ मई को ठेकेदार नरेंद्र सिंह ने उन्हें सूचना दी कि धर्मेंद्र सिंह, हरगोविंद सिंह, तेज बहादुर सिंह, अपने साथ एक महिला दो अन्य व्यक्तियों को लेकर लाठी-डंडों के साथ निर्माण स्थल पर आ गए। आरोप है कि उन्होंने ठेकेदार, श्रमिकों के साथ मारपीट कर उन्हें खदेड़ दिया। बर्तन तोड़ दिए। ठेकेदार की बाइक क्षतिग्रस्त कर दी। ठेकेदार की जेब में रखे पांच हजार रुपये छीन लिए। ठेकेदार की सूचना पर जब वह मौके पर गए तो आरोपियों ने उसे भी जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल जेएस देउपा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
सडक़ हादसे में मोटरसाइकिल सवार घायल
जसपुर। एक युवक ने कार चालक के खिलाफ लापरवाही से कार चलाकर उसके बहनोई को गंभीर रूप से घायल करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उमरपुर निवासी अमित कुमार ने कहा कि उसके बहनोई सतीश कुमार निवासी पूरनपुर गांव हल्दुआ गांव के एक पेपर मिल में नौकरी करते हैं। 14 मई को वह बाइक से ड्यूटी पर जा रहे थे। राजपुर गांव के पास विपरीत दिशा से आ रही मारुति कार के चालक ने उनको टक्कर मार दी। इससे उनकी हाथ पैरों की हड्डी टूट गई। टक्कर मारकर कार चालक कार लेकर फरार हो गया। कोतवाल जगदीश सिंह देउपा ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वन्यजीवों का निरंतर गहराता खौफ मुसीबत का सबब बना
Next: तौकते हुआ विनाशकारी, 5 राज्यों में अब तक 11 लोगों की मौत

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नानकमत्ता विधानसभा में एसआईआर के धीमी गति से एसडीएम नाराज

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सीएम घोषणा के अंतर्गत क्षेत्र को बाढ़ से बचाने के लिए कार्य शुरू

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

साइबर ठगों ने यूपीआई के जरिए दो लाख निकाले

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.