Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • वन्यजीवों के हमलों को रोकने के लिए हॉटस्पॉट करे चिन्हित: डीएम
  • पौड़ी

वन्यजीवों के हमलों को रोकने के लिए हॉटस्पॉट करे चिन्हित: डीएम

RNS INDIA NEWS 27/11/2025
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)।   जनपद में जंगली जानवरों की बढ़ती सक्रियता को लेकर जिला प्रशासन ने सर्तकता व विभागों के बीच समन्वय मजबूत किए जाने के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। डीएम स्वाति एस भदौरिया ने जनपद में गुलदार एवं बाघ सहित अन्य जंगली जानवरों की सक्रियता को देखते हुए समीक्षा बैठक ली। जिसमें वन विभाग, समस्त उपजिलाधिकारी और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों से विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत फीडबैक लिया। डीएम ने जिन क्षेत्रों में जंगली जानवरों के हमलों की घटनाएं अधिक हो रही हैं, वहां वन विभाग को नियमित गश्त किएए जाने और प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा उपाय और प्रभावी बनाए जाने के निर्देश दिए। डीएम कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक में गुलदार, बाघ व भालू प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति, जंगली जानवरों के हमलों से पीड़ितों को मुआवजा वितरण, जागरुकता कार्यक्रमों की प्रगति और पिछले तीन वर्षों के आंकड़ों पर विस्तृत चर्चा की गई। डीएम स्वाति एस भदौरिया ने डीएफओ गढ़वाल अभिमन्यु सिंह द्वारा दिए गए प्रस्तुतीकरण पर चर्चा की। साथ ही उनसे गुलदार और अन्य जंगली जानवरों के हमलों में घायल व मृतक आश्रितों को प्रदान किए गए मुआवजे की स्थिति की जानकारी ली। गुलदार के हमलों को कम करने के लिए एसडीओ को ऐसे स्थान चिन्हित करने के निर्देश दिए जहां जंगली जानवरों का खतरा अधिक रहता है। कहा कि पंचायती राज विभाग द्वारा बुशकटर खरीदे जाएं, जिससे कार्य तेजी से संपंन हो सके। डीएम ने सिविल सोयम क्षेत्र में सर्वे कराए जाने के निर्देश दिए। कहा कि हॉटस्पॉट को मानचित्र पर चिन्हित कर स्थानीय स्तर पर प्रसारित किया जाय। उन्होंने उपकरणों को जानकारी ली तथा नाइट विजन ड्रोन उपलब्ध करा जाने के निर्देश दिए। उन्होंने जानवरों टैगिंग तथा प्रचार प्रसार को महत्वपूर्ण बताया। सर्वे के लिए शोधार्थियों, उपकरणों आदि की सहमति प्रदान की। जिलाधिकारी ने कृषि क्षेत्रों में बंदरों से होने वाली समस्याओं पर कृषि विभाग को वन विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर पायलट प्रोजेक्ट संचालित कि जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कृषि अधिकारी को 10 दिन के भीतर रिपोर्ट उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए। डीएम ने पुलिस विभाग को बेहतर निशानेबाजी करने वाले पुलिसकर्मियों की सूची उपलब्ध कराए जाने और वन विभाग को सक्षम कार्मिक चिन्हित करने के निर्देश दिए। बैठक में डीएफओ गढ़वाल अभिमंयु सिंह, सिविल एवं सोयम पवन नेगी, एसडीएम दीक्षिता जोशी, सीओ पुलिस तुषार बोरा, एसडीओ वन लक्की शाह आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जानलेवा हमले में पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Next: रेलवे लाइन से प्रभावित बल्दियाखान के ग्रामीणों ने मांगा विस्थापन

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कंडोलिया इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का किया शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार के हमले में युवक घायल, शोर मचाने पर भागा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.