Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • रेलवे लाइन से प्रभावित बल्दियाखान के ग्रामीणों ने मांगा विस्थापन
  • टिहरी

रेलवे लाइन से प्रभावित बल्दियाखान के ग्रामीणों ने मांगा विस्थापन

RNS INDIA NEWS 27/11/2025
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)।  ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाइन निर्माण में टनलों में किये जा रहे विस्फोटों से चलते बल्दियाखान गांव के कई मकानों में दरारें पड़ गई हैं। प्रभावित ग्रामीणों ने एसडीएम नरेंद्रनगर से मुलाकात कर मामले में वार्ता की। ग्रामीणों ने पूर्ण विस्थापन की मांग करते हुए शासन-प्रशासन से शीघ्र सकरात्मक निर्णय लेने की मांग की। गुरुवार को ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाइन निर्माण से प्रभावित बल्दियाखान के प्रभावितों का एक प्रतिनिधिमंडल विमला रयाल के नेतृत्व में एसडीएम नरेंद्रनगर आशीष घिल्डियाल व तहसीलदार अयोध्या प्रसाद उनियाल से मिला। वार्ता में प्रभावितों ने कहा कि, करीब 4 वर्ष पूर्व रेलवे सुरंग निर्माण में डायनामाइट विस्फोटों से उनके मकानों पर गहरी दरारें पड़ गई थी। आरबीएल व स्थानीय प्रशासन से ग्रामीणों वार्ताओं के बाद ग्रामीणों को मकानों की मरम्मत करने के लिए धनराशि प्रदान की गई थी। लेकिन मकानों मरम्मत के कुछ समय बाद फिर से उनके मकानों में दरारें निरंतर बढ़ती जा रही हैं। कहा कि, टनल में हो रहे भारी विस्फोटों से उनके मकान बर्बाद होते जा रहे हैं और टनल के ऊपर मकानों की स्थिति जर्जर होने से उन्हें दोहरी मार झेलने को मजबूर होना पड़ रहा है। प्रभावितों ने पूर्व में मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई न होने पर बीते 25 नवंबर को गूलर के रेलवे टनल मुहाने पर अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी दी थी। जिसके बाद एसडीएम ने प्रभावितों को वार्ता के बुलाया। एसडीएम ने प्रभावितों को 10 दिनों के भीतर गांव में मकानों का जूलॉजीकल डिपार्मेंट, लोनिवि, राजस्व विभाग और रेलवे विकास निगम के संयुक्त सर्वे करवाने की आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में मदन रयाल, मुकेश रयाल, परेश्वर फोंदणी आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वन्यजीवों के हमलों को रोकने के लिए हॉटस्पॉट करे चिन्हित: डीएम
Next: उत्तरकाशी के रैथल में भालू के हमले में ग्रामीण घायल

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

भीम आर्मी के विरोध में चौंधार पहुंचे प्रतापनगर के लोग

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.