Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • वन विभाग ने लगाया गुलदार के लिए पिंजड़ा
  • बागेश्वर

वन विभाग ने लगाया गुलदार के लिए पिंजड़ा

RNS INDIA NEWS 01/08/2022
rns featured image new

बागेश्वर। तहसील के असों गांव में गुलदार के हमले के बाद वन विभाग ने गांव में पिंजरा लगा दिया है। साथ ही रात्रि गश्त भी बढ़ा दी है। विभाग ने अहैतुक राशि मृतक की बेटी को सौंप दी है। परिजनों ने मृतका का अंतिम संस्कार कर दिया है। गांव में गुलदार की घटना के बाद ग्रामीण सहमे हुए हैं। उन्हें गुलदार के गांव में ही होने की आशंका बनी हुई है। विभाग को अभी पीएम रिपोर्ट का इंतजार है। मालूम हो कि शनिवार की सुबह असों गांव में गांउली देवी को गुलदार ने निवाला बना दिया था। इसके बाद एसडीएम हरिगिरी और वन क्षेत्राधिकारी एसएस करायत गांव गए। ग्रामीणों ने जल्द गांव में पिंजरा लगाने की मांग दोनों अधिकारियों से की। रविवार को वन क्षेत्राधिकारी पिंजरा लेकर गांव पहुंचे और पिंजरा लगा दिया है। इसके अलावा वन कर्मी नियमित गश्त कर रहे हैं। रेंजर करायत ने बताया कि मृतका की बेटी को फिलहाल 15 हजार की अहैतुक राशि दी गई है। अभी कुछ कागजात तैयार हो रहे हैं। उसके बाद बांकि राशि भी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि अभी पोस्टमार्टम रिपेार्ट भी नहीं आई है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। इधर, ग्राम प्रधान गणेश असवाल ने वन विभाग से और गश्त बढ़ाने की मांग की है। इधर, जिला पंचायत सदस्य की पहल पर गांव में एक सोलर लाइट भी लगाई गई है। ताकि खतरे को कम किया जा सके। उनका कहना है कि गुलदार के अभी गांव के आसपास होने की आशंका बनी हुई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रोडवेज बस दुकान से टकराई, सामान बिखरा
Next: उफान पर आई सरयू नदी में युवक ने लगाई छलांग

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

खनन के विरोध में नदी में उतरे ग्रामीण, खुदाई मशीन रुकवाई

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

सड़क किनारे गंभीर हालत में मिला युवक, जिला अस्पताल में भर्ती

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.