Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • वन विभाग की टीम बाघ पकड़ने में नाकाम
  • पौड़ी

वन विभाग की टीम बाघ पकड़ने में नाकाम

RNS INDIA NEWS 24/04/2023
rns featured image new

पौड़ी। रिखणीखाल क्षेत्र के बाघ प्रभावित गांवों डल्ला, जुई पापड़ी में बाघ की लगातार मूवमेंट के बावजूद वन विभाग के ट्रैंकुलाइज दल द्वारा बाघ को ट्रैंकुलाइज करने में नाकामी ही हाथ लगी है। जिससे स्थानीय क्षेत्र वासियों में रोष है। बीते दिनों पूर्व रिखणीखाल के डल्ला गांव व दो दिन बाद नैनीडांडा के सिमरी तल्ली भैड़गांव में बाघ ने एक एक व्यक्ति को मार दिया था। इसके बाद डीएम पौड़ी व वन विभाग के अधिकारियों ने क्षेत्र में पहुंचकर ग्रामीणों को आश्वस्त किया था कि समस्या का समाधान जल्दी ही कर लिया जाएगा, लेकिन हफ्ते भर बाद भी बाघ पकड़ में नहीं आ सका। धरातल पर स्थिति और अधिक विकट होती जा रही है। ट्रैंकुलाइज करने के लिए लगी टीम ट्रैंकलाइज करने में असफल रही है। लगातार क्षेत्र में बाघ दिखाई देने के बावजूद तैनात की गई टीम कुछ नहीं कर पा रही है। इससे ग्रामीणों में भय के साथ ही विभाग व शासन प्रशासन के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है। नैनीडांडा क्षेत्र के लोगों में भी लगातार बाघ की दहशत बनी हुई है।
वन विभाग की सुस्त कार्य प्रणाली व बाघ को पकड़ने में असफलता से लोगों में आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि बाघ को पकड़ने के लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित विशेषज्ञ टीम की तैनाती की जाए। साथ ही बाघ को नरभक्षी घोषित कर मारने के आदेश दिए जाएं। यदि शीघ्र ही बाघों से क्षेत्र के लोगों को छुटकारा नहीं मिला तो फिर लोगों को आन्दोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। भाजपा जिला महिला मोर्चा की सदस्य व क्षेपंस बिनीता ध्यानी का कहना है कि प्रभावित क्षेत्र के तैड़िया पाण्ड से लेकर डाबरू, चपडेत, अमडंडा, मुंडियाणा तक लगभग चार दर्जन गांवों में सोलर स्ट्रीट लाइटें या बिजली के बल्ब लगवाने हेतु यूपीसीएल व पिटकुल के प्रबंध निदेशक को दूरभाष पर बात करके व पत्र लिखकर निवेदन किया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 24 अप्रैल
Next: परशुराम चौक की मांग को लेकर मेयर को सौंपा ज्ञापन

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

राजस्थान का तीर्थयात्री भागीरथी नदी में बहा, तलाश जारी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत
  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.