Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • वन विभाग की तत्परता से टली बड़ी वनाग्नि दुर्घटना, फायर लाइन बनाकर पाया नियंत्रण
  • अल्मोड़ा

वन विभाग की तत्परता से टली बड़ी वनाग्नि दुर्घटना, फायर लाइन बनाकर पाया नियंत्रण

RNS INDIA NEWS 20/05/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। जिले के जौरासी रेंज अंतर्गत विभिन्न नाप भूमि और वन पंचायत क्षेत्रों में मंगलवार को लगी वनाग्नि को वन विभाग की तत्परता और त्वरित कार्रवाई से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई। अल्मोड़ा वन प्रभाग के एसडीओ रानीखेत काकुल पुंडीर ने बताया कि एफएसआई (फॉरेस्ट सर्वे ऑफ इंडिया) द्वारा फायर अलर्ट जारी किए जाने के बाद जौरासी रेंज अंतर्गत ग्राम एराड़ी राजवार, बावड़ी सिमार, डुंगरी, सिमगांव, पिपलीकोट और चम्याली मल्ला के नाप भूमि व वन पंचायत क्षेत्रों में आग की सूचना प्राप्त हुई। इन क्षेत्रों में बाबलिया और पत्थरखोला जैसे इलाके भी सम्मिलित हैं। सूचना मिलते ही वन क्षेत्राधिकारी जौरासी के निर्देश पर दो टीमें घटनास्थल की ओर रवाना की गईं। आठ सदस्यीय इन टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग की स्थिति का जायजा लिया। चूंकि ये क्षेत्र आरक्षित वनों में नहीं आते, इसलिए राजस्व विभाग को भी सूचित किया गया और स्थानीय राजस्व अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया। वन विभाग की टीमों ने तत्काल बाटियों की सफाई करते हुए फायर लाइन बनाई, जिससे आग को फैलने से रोकने में सफलता मिली। आग के संभावित कारणों की जांच भी मौके पर की गई। घटनास्थल पर जनजागरूकता अभियान भी चलाया गया, जिसमें ग्रामीणों को वनाग्नि की रोकथाम के प्रति जागरूक किया गया और सख्त चेतावनी दी गई कि यदि कोई व्यक्ति जानबूझकर आग लगाने की गतिविधि में लिप्त पाया गया, तो उसके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की अध्यक्षता में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित
Next: सरकार का बड़ा फैसला, मदरसों में बच्चों को पढ़ाई जाएगी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की विजयगाथा

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विवाह अनुदान योजनाओं के लिए 28 फरवरी तक होंगे आवेदन

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों के भुगतान में देरी और स्थानांतरण नीति पर कर्मचारी संगठनों ने जताया रोष

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नराकास अल्मोड़ा की हिंदी कार्यशाला में राजभाषा प्रोत्साहन योजनाओं की दी जानकारी

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.