Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की अध्यक्षता में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित
  • अल्मोड़ा

कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की अध्यक्षता में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित

RNS INDIA NEWS 20/05/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। विकासखंड हवालबाग मुख्यालय में सोमवार को ‘सरकार जनता के द्वार’ कार्यक्रम के अंतर्गत बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद प्रभारी मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य है कि जनता की समस्याओं का समाधान त्वरित रूप से हो और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचे। मंत्री ने कहा कि इस तरह के शिविरों का उद्देश्य केवल शिकायतों का समाधान नहीं बल्कि जनसरोकारों को नजदीक से समझना और प्रशासन को जनता के और करीब लाना है। शिविर की शुरुआत देश की सेना को सलाम करने से हुई, जहां डॉ. रावत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के लिए भारतीय सेना के जज्बे को नमन किया। उनके इस संबोधन पर सभागार तालियों की गूंज से गूंज उठा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र पर चलते हुए निरंतर कार्य कर रही है और राज्य के विकास के साथ उसकी सांस्कृतिक और पारंपरिक विरासत को भी सहेज रही है। डॉ. रावत ने उपस्थित लोगों को आश्वस्त किया कि शिविर में आई सभी समस्याओं पर गंभीरता से कार्य होगा और कोई भी व्यक्ति निराश नहीं लौटेगा। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जन समस्याओं के समाधान में आपसी समन्वय की कमी नहीं होनी चाहिए और शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। शिविर में पांच शिकायतें दर्ज की गईं और कई लोगों ने मौखिक रूप से अपनी समस्याएं मंत्री को बताईं, जिनमें से अधिकांश का समाधान मौके पर ही कर दिया गया। शिविर में डॉ. रावत ने अटल आवास योजना, वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांग सहायक उपकरण और स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक सहायता जैसे विभिन्न लाभ भी लाभार्थियों को वितरित किए। इसके अतिरिक्त उन्होंने 230.20 लाख रुपये लागत की स्वास्थ्य संबंधी पांच विकास योजनाओं का लोकार्पण भी किया, जिनका कार्य विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में किया जाएगा। इस अवसर पर जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंत्री द्वारा दिए गए सभी निर्देशों का अक्षरशः पालन किया जाए। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि प्रशासन जनहित में पूरी गंभीरता से कार्य करेगा। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी समेत अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी और आम लोग उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: टीचर ने सालों तक बीएड की फर्जी डिग्री से की नौकरी, 3 साल की मिली कड़ी सजा
Next: वन विभाग की तत्परता से टली बड़ी वनाग्नि दुर्घटना, फायर लाइन बनाकर पाया नियंत्रण

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विवाह अनुदान योजनाओं के लिए 28 फरवरी तक होंगे आवेदन

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों के भुगतान में देरी और स्थानांतरण नीति पर कर्मचारी संगठनों ने जताया रोष

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नराकास अल्मोड़ा की हिंदी कार्यशाला में राजभाषा प्रोत्साहन योजनाओं की दी जानकारी

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.