Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • वैभव जोशी लोअर पीसीएस परीक्षा के टॉपर बने
  • हरिद्वार

वैभव जोशी लोअर पीसीएस परीक्षा के टॉपर बने

RNS INDIA NEWS 12/02/2024
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)।  उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से लोअर पीसीएस-2021 का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया गया है। जिसमें वैभव जोशी टॉपर बने हैं। जबकि अवनीश सिंह ने द्वितीय और अनुराग शर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने अगस्त 2021 में नोटिफिकेशन जारी कर उत्तराखंड सम्मिलित राज्य (सिविल) अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2021 के अंतर्गत विभिन्न विभागों में 191 पदों पर ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया कि आयोग की ओर से विभिन्न विभागों में लोअर पीसीएस-2021 के 191 पदों पर अभ्यर्थियों का अंतिम चरण परिणाम जारी कर दिया गया है। लोवर पीसीएस-2021 परीक्षा में वैभव जोशी ने प्रथम, अवनीश सिंह ने द्वितीय और अनुराग शर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। बताया कि लोअर पीसीएस-2021 के अंतर्गत नायब तहसीलदार के 36 पदों, उपकारापाल के 27, पूर्ति निरीक्षक के 25, विपणन निरीक्षक के 49, श्रम प्रवर्तन अधिकारी के नौ, आबकारी निरीक्षक के 10, कर अधिकारी के दो, ज्येष्ठ गन्ना विकास के दो, गन्ना विकास निरीक्षक के 22, खंडसारी निरीक्षक के चार पदों पर अंतिम चयन परिणाम घोषित किया गया है। बताया कि पूर्ति निरीक्षण के तीन और विपणन निरीक्षण के एक पद पर पात्र अभ्यर्थी नहीं मिल पाए हैं। कोर्ट में मामला विचाराधीन होने के कारण गन्ना विकास निरीक्षक के पद पर चयन परिणाम सील्ड लिफाफे में रखा गया है। सचिव में बताया कि श्रेष्ठताक्रम में अभ्यर्थियों के नाम, रोल नंबर की सूची आयोग की अधिकृत वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। आयोग की ओर से अभ्यार्थियों की मुख्य परीक्षा एवं साक्षात्कार के प्राप्तांक एवं कट ऑफ मार्क्स की सूचना भी वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: देवभूमि नगर उद्योग व्यापार मंडल की चुनाव प्रक्रिया शुरू
Next: उपनल कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार से मरीज रहे परेशान

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.