Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • देवभूमि नगर उद्योग व्यापार मंडल की चुनाव प्रक्रिया शुरू
  • अल्मोड़ा

देवभूमि नगर उद्योग व्यापार मंडल की चुनाव प्रक्रिया शुरू

RNS INDIA NEWS 12/02/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के अल्मोड़ा नगर इकाई के चुनाव प्रक्रिया नन्दादेवी मन्दिर के गीता भवन में आरम्भ हो चुकी हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी त्रिलोचन जोशी की अध्यक्षता में सह निर्वाचन अधिकारी विनीत बिष्ट एवं यूसूफ तिवारी द्वारा विभिन्न पदों के प्रत्याशियों को नामांकन पत्र एवं चुनाव नियमावली जारी की गई। देवभूमि उद्योग व्यापार मण्डल अल्मोड़ा के सदस्यता प्रभारी राजेन्द्र तिवारी ने बताया कि अल्मोड़ा नगर में 2300 के लगभग व्यापारियों की सदस्यता पूर्ण हो चुकी है। जांच कमेटी द्वारा परीक्षण किया जा रहा है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी त्रिलोचन जोशी ने बताया कि 13 फरवरी मंगलवार को चुनाव कार्यालय गीता भवन नन्दादेवी मन्दिर में प्रातः 11 बजे से अपराह्न 4 बजे तक नामांकन फार्म जमा किए जाएंगे। 14 फरवरी को नामांकन पत्रों की जाँच होगी एवं 15 फरवरी को प्रत्याशियों की नाम वापसी एवं 16 फरवरी को प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटन किये जायेंगे। 25 फरवरी को आम मतदान होगा एवं उसी दिन अपराह्न 03 बजे से मतगणना आरम्भ होगी और देर सायं परिणाम घोषित होंगे। सह निर्वाचन अधिकारी विनीत बिष्ट ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए अनिल गुरूरानी, हिमाँशु काण्डपाल, संजय साह( रिक्खू), हरीश बिष्ट, मो नौशाद, दीपेश चन्द्र जोशी एवं उपाध्यक्ष पद के लिए आनन्द सिंह भोज, भीमा पवार, दीपक जोशी, महिला उपाध्यक्ष मनु गुप्ता, चन्द्रा रावत एवं महासचिव पद पर रोहित साह और दीप चन्द्र जोशी एवं उपसचिव पद पर अमन टकवाल और जयप्रकाश तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए हिमाँशु बिष्ट एंव रोहित लाल ने नामांकन पत्र खरीदे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राफ्टिंग वाहनों से नहीं लगेगा जाम
Next: वैभव जोशी लोअर पीसीएस परीक्षा के टॉपर बने

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.