Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • उपनल कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार से मरीज रहे परेशान
  • देहरादून

उपनल कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार से मरीज रहे परेशान

RNS INDIA NEWS 12/02/2024
rns featured image new

विकासनगर(आरएनएस)।  उपनल संविदा कर्मियों के कार्य बहिष्कार के कारण उप जिला चिकित्सालय विकासनगर समेत जौनसार बावर के अस्पतालों की स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई। सोमवार को उपनल कर्मियों ने अस्पताल में अपनी ड्यूटी पर जाने के बजाए विधान सभा घेराव के लिए देहरादून कूच किया। विकासनगर समेत जौनसार के अस्पतालों में तैनात 39 स्वास्थ्य कर्मियों के कार्य बहिष्कार का खामियाजा अस्पतालों में उपचार के लिए आए मरीजों को भुगतना पड़ा। उप जिला चिकित्सालय में कुल 23 कर्मी उपनल के माध्यम से तैनात हैं। ओपीडी से लेकर इंडोर वार्ड, प्रसूति विभाग, ओटी समेत आपातकालीन वाहन सेवा का संचालन इन्हीं कर्मियों की जिम्मे है। कर्मियों के कार्य बहिष्कार के चलते मरहम पट्टी करने के लिए स्टाफ नर्स और फार्मासिस्ट का सहारा लेना पड़ा। इसके साथ ही ओटी, प्रसूति विभाग में मरीजों व तीमारदारों को परेशानी झेलनी पड़ी। हालांकि मरीजों की सहूलियत को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने ओटी व प्रसूति विभाग में नियमित कर्मियों को अतिरिक्त समय तक ड्यूटी देने के निर्देश दिए। बावजूद इसके मरीजों के साथ ही चिकित्सकों को भी परेशानी से दो चार होना पड़ा। इसके साथ ही इंडोर वार्ड में मरीजों की देखभाल व दवा वितरण तीमारदारों ने खुद की।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वैभव जोशी लोअर पीसीएस परीक्षा के टॉपर बने
Next: ग्राम प्रहरी नशा, विवादों की सूचना पुलिस तक पहुंचाएं

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
  • महंगाई और महिलाओं पर बढ़ते अपराधों के विरोध में जनवादी महिला समिति ने भेजा ज्ञापन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.