Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • मध्य प्रदेश
  • वैक्सीन के डर से पत्नी का आधार कार्ड लेकर पेड़ पर चढ़ गया युवक, घंटों चला ड्रामा
  • मध्य प्रदेश

वैक्सीन के डर से पत्नी का आधार कार्ड लेकर पेड़ पर चढ़ गया युवक, घंटों चला ड्रामा

RNS INDIA NEWS 25/06/2021
rns featured image new

भोपाल (आरएनएस)। कोरोना वायरस से बचाव के लिए शहरों के लेकर गांवों तक टीकाकरण किया जा रहा है। लोगों में तेजी से जागरूकता आ रही है। पिछले दिनों ही जिले में लक्ष्य की तुलना में डेढ़ गुना से ज्यादा टीकाकरण किया गया, लेकिन अभी भी पहले वैक्सीन को लेकर जो अफवाहें फैलाई गई थी, उनका असर देखनें को मिल रहा है। ऐसा ही मामला राजगढ़ जिले के पाटन कला गांव का है। यहां एक युवक वैक्सीन से बचने के लिए पेड़ पर चढ़ गया। युवक तब तक नहीं उतरा जब तक वैक्सीनेशन सेंटर पर वैक्सीने खत्म नहीं हो गई। गांव में रहने वाले कंवरलाल को टीकाकरण केंद्र पर वैक्सीन लगवाने के लिए बुलाया जा रहा था।
जानकारी के अनुसार कंवरलाल की पत्नी को गांव वालों ने वैक्सीन लगवाने के लिए राजी कर लिया और वैक्सीनेशन सेंटर तक लेकर पहुंचे। इस बात की जानकारी जैसे ही कंवरलाल को मिली वह पत्नी का आधार कार्ड लेकर भाग गया और एक पेड़ पर चढ़ गया। यहां वैक्सीन नहीं लगवाने वाले कंवरलाल के मन में डर बैठा है कि टीका लगने से बुखार आता है और बाद में परेशानी होती है। यही कारण रहा कि ना तो उसने पत्नी को वैक्सीन लगने दी ना ही खुद लगवाई। वहीं पाटन कला गांव मे वैक्सीनेशन को लेकर ग्रामीणों में उत्साह देखा जा रहा है। वैक्सीन लगवाने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच रहे है। बीएमओ डॉक्टर राजीव हरिऔध ने बताया कि जो व्यक्ति वैक्सीन नहीं लगवा रहा है और डरकर भाग रहा है उसकी जानकारी उन्हें मिली है। हमारी टीम उसके घर समझाने जाएगी और उसे टीके के प्रति जागरूक करेगी वो भी वैक्सीन लगवाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: केजरीवाल के झूठ के कारण 12 राज्यों को ऑक्सीजन के लिए होना पड़ा परेशान – संबित पात्रा
Next: बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 4 की मौत,  15 घायल

Related Post

rns featured image new
  • मध्य प्रदेश
  • राष्ट्रीय

मध्य प्रदेश के सीएम के काफिले की 19 गाड़ियों में डीजल की जगह भर दिया पानी, प्रशासन में हड़कंप; पेट्रोल पंप सील

RNS INDIA NEWS 27/06/2025 0
rns featured image new
  • मध्य प्रदेश
  • राष्ट्रीय

मध्य प्रदेश : गुना में बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी का पुलिस एनकाउंटर, पैर में लगी गोली

RNS INDIA NEWS 11/11/2024 0
rns featured image new
  • मध्य प्रदेश
  • राष्ट्रीय

रीवा में स्कूल से घर जा रहे बच्चों के ऊपर गिरी मकान की दीवार, चार की मौत

RNS INDIA NEWS 04/08/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.