Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • बिहार
  • बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 4 की मौत,  15 घायल
  • बिहार

बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 4 की मौत,  15 घायल

RNS INDIA NEWS 25/06/2021
rns featured image new

मुजफ्फरपुर (आरएनएस)।  बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना के पानापुर ओपी क्षेत्र के नडियार गांव में आज सुबह एक बस और ट्रक की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 10 लोगों के घायल होने खबर है। घटना मीनापुर के पानापुर ओपी के नडियार गांव के पास एनएच-28 पर हुई है। सभी घायलों को एसकेएमसीएच में इलाज के लिए भेज दिया गया है। मृतकों के शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस हादसे में बस और ट्रक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। एएसपी (वेस्ट) सैयद इमरान मसूद ने बताया कि बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हुई है, जिसमें चार लोगों की मौत हुई है। बस बारात की है।
गायघाट से मोतीपुर क्षेत्र में बस से बारात आई थी और लौटते वक्त एक होटल पर बस रुकी हुई थी। बस के पीछे भी कुछ लोग खड़े थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक बेकाबू ट्रक ने खड़े लोगों को कुचल दिया और बस में भी जोरदार धक्का मारा। इसके बाद ट्रक भी दुर्घटनाग्रस्त होकर वहीं पलट गई।
ट्रक का चालक और खलासी फरार हो गया हैं। मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। एनएच 28 पर एक लेन में आवागमन बाधित है, जिसे चालू कराने में पुलिस जुटी हुई है। घटना की सूचना पीडि़त परिवारों को दे दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वैक्सीन के डर से पत्नी का आधार कार्ड लेकर पेड़ पर चढ़ गया युवक, घंटों चला ड्रामा
Next: आपातकाल लगाकर लोकतंत्र को कुचल दिया था कांग्रेस ने : मोदी

Related Post

rns featured image new
  • बिहार
  • राष्ट्रीय

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए की ऐतिहासिक जीत, नीतीश कुमार फिर बनेंगे मुख्यमंत्री

RNS INDIA NEWS 14/11/2025 0
rns featured image new
  • बिहार
  • राष्ट्रीय

बिहार के नवादा में दबंगों का आतंक, फायरिंग कर 80 घरों को किया आग के हवाले; गांव में 5 थानों की पुलिस तैनात

RNS INDIA NEWS 19/09/2024 0
rns featured image new
  • बिहार
  • राष्ट्रीय

बिहार में बीजेपी को शिखर पर ले जाने वाले सुशील मोदी नहीं रहे

RNS INDIA NEWS 14/05/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.