Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • मध्य प्रदेश : गुना में बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी का पुलिस एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
  • मध्य प्रदेश
  • राष्ट्रीय

मध्य प्रदेश : गुना में बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी का पुलिस एनकाउंटर, पैर में लगी गोली

RNS INDIA NEWS 11/11/2024
rns featured image new

गुना (आरएनएस)। मध्य प्रदेश के गुना में बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी की पुलिस के साथ केदारनाथ के जंगल में मुठभेड़ हुई जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी है। कुख्यात आरोपी पर 25,000 रुपये का इनाम था।
आरोपी का नाम मुकेश जाटव पुत्र नंदा जाटव निवासी दौरदा बमोरी हाल गढला उजारी का बताया जाता है। बदमाश का एनकाउंटर केदारनाथ जंगल में किया गया है। पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग किया, जिस पर जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी पर फायर किया और उसके पैर में गोली लगी। आरोपी को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
पूरे मामले को लेकर गुना के पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि 6 नवंबर को एक घटना घटी थी, जिसमें आरोपी द्वारा बच्ची के साथ बलात्कार का केस हुआ था। इसको लेकर हमारी पूरी टीम पिछले तीन दिन से आरोपी के पीछे लगी हुई थी, क्योंकि आरोपी ने बहुत जघन्य अपराध किया था। इसपर कई पुराने मामले भी हैं और यह आरोपी काफी कुख्यात बदमाश था।
पुलिस अधीक्षक ने आगे बताया कि थाना प्रभारी सिरसी को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई, जिसके बाद पुलिस की दो टीम, सिरसी और म्याना के थाना प्रभारी के नेतृत्व में केदारनाथ मंदिर क्षेत्र में आरोपी को चिन्हित किया और जब आमना-सामना हुआ तो, अपराधी द्वारा 315 बोर की गोली फायर की गई। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिससे अपराधी के पैर में गोली लगी है। एनकाउंटर की घटना रविवार शाम सात बजे की है।
संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि अपराधी को तत्काल चिकित्सा उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। आईजी द्वारा आरोपी पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था। बता दें कि 6 नवंबर की रात म्याना थाना क्षेत्र में नाबालिग से रेप की वारदात हुई थी। बच्ची जंगल में बेसुध मिली थी। उसके शरीर पर कपड़े भी नहीं थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: करणी सेना का ऐलान : अनमोल बिश्नोई पर एक करोड़, तो गोल्डी बरार को मारने पर 51 लाख रुपये
Next: भारत में इसकॉन पर बैन की उठी मांग, ह्यूस्टन रथयात्रा विवाद गहराया

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने दी जान, हाथ-पैरों पर मेहंदी से लिखा सुसाइड नोट

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जुलाई
  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
  • आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित
  • गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
  • ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.