Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • साहिया-दातनू मोटर मार्ग पर पलटा वाहन, छह साल के बच्चे समेत 11 लोग घायल
  • देहरादून

साहिया-दातनू मोटर मार्ग पर पलटा वाहन, छह साल के बच्चे समेत 11 लोग घायल

RNS INDIA NEWS 27/03/2024
rns featured image new

विकासनगर(आरएनएस)। बडनू से नगदी फसलों और सवारियों को लेकर साहिया की ओर जा रहा एक यूटिलिटी वाहन साहिया-दातनू रोड पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन दुर्घटना में 11 लोग घायल हो गए। इनमें से तीन घायलों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह बडनू से नगदी फसलों को लेकर एक यूटिलिटी वाहन साहिया के लिए निकला। बराडगाड के पास वाहन के ब्रेक फेल हो गए। ब्रेक नहीं लगने पर चालक ने सूझ-बूझ दिखाते हुए वाहन को पहाड़ी की ओर चढ़ा दिया, इससे वाहन पलट गया। वाहन में 11 लोगों को चोटें आई, जबकि नगदी फसलें गिरकर बर्बाद हो गई। वाहन दुर्घटना की सूचना पर राजस्व पुलिस और 108 वाहन मौके पर पहुंचा। राजस्व पुलिस कर्मियों ने स्थानीय ग्रामीणों की सहायता से सभी घायलों को उपचार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साहिया पहुंचाया। यहां गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. विक्रम सिंह तोमर ने बताया कि घायल बल्ली, शिवानी और छह साल के बच्चे को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है, जबकि सात अन्य लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। राजस्व उप निरीक्षक मोतीलाल जिनाटा ने बताया कि वाहन पलटने से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जबकि अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं। दुर्घटना का कारण वाहन के ब्रेक फेल होना रहा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 3.9 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
Next: सचिव राधिका झा ने ऋषिकेश में गंगा आरती की

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शराब पीने से टोकने पर दो युवकों पर फायर झोंके

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

म्यूंडा गांव में खड्ड के उफान से तबाही, खेत, रास्ते और छानियों को भारी नुकसान

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून
  • पौड़ी

स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 06 जून
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर दण्डेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित हुआ हरित योग कार्यक्रम
  • सल्ट में विवाहिता की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, दहेज उत्पीड़न का भी मामला दर्ज
  • भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव
  • भाजपा लमगड़ा मंडल की बैठक में संगठन सुदृढ़ीकरण पर जोर
  • सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.