Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • आंगनबाड़ी वर्करों ने साड़ी और सूट पर उठाए सवाल
  • उत्तरकाशी

आंगनबाड़ी वर्करों ने साड़ी और सूट पर उठाए सवाल

RNS INDIA NEWS 20/10/2023
rns featured image new

उत्तरकाशी(आरएनएस)। महिला एवं बाल विकास निदेशालय उत्तराखंड की ओर से आंगनबाड़ी वर्करों को ड्रेस के तौर पर दी जा रही साड़ी और सूट पर सवाल उठ रहे हैं। उत्तरकाशी जिले की आंगनबाड़ी वर्करों का आरोप है कि उनको हल्की साड़ी और सूट थमाकर निदेशालय ने इतिश्री कर ली है। जबकि ठंड के मौसम में गर्म साड़ी और सूट की जरूरत है। इसको लेकर उत्तरकाशी आंगनबाड़ी वर्करों ने विभाग में जाकर अधिकारियों मुलाकात की और ड्रेस को लेकर सवाल खड़े किए।
शुक्रवार को आंगनबाड़ी कार्यकत्री संगठन की जिलाध्यक्ष विजयलक्ष्मी नौटियाल के नेतृत्व में कुछ आंगनबाड़ी कार्यकत्री लदाड़ी विकास भवन स्थित महिला एवं बाल विकास विभाग पहुंचे। यहां बाल विकास अधिकारी यशोदा बिष्ट से मुलाकात कर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने निदेशालय की ओर से दी जा रही साड़ी और सूट पर सवाल उठाए। जिलाध्यक्ष विजयलक्ष्मी नौटियाल ने आरोप लगाया कि आंगनबाड़ी वर्करों को दी जा रही साड़ी और सूट उनके किसी काम का नहीं है। साड़ी और सूट की क्वालिटी एकदम बेकार है। ठंड में पहनने लायक नहीं है।
ऐसे में ठंड के सीजन में ड्रेस पहनकर आंगनबाड़ी वर्कर कैसे काम करेंगी। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष की तरह आंगनबाड़ी वर्करों के खाते में पैसे डाल दिए जाने चाहिए थे, ताकि वो अपनी सुविधानुसार ड्रेस खरीद पाते। लेकिन अब मजबूरी में उन्हें साड़ी और सूट विभाग से लेनी पड़ रही है। उन्होंने निदेशालय से गर्म ड्रेस उपलब्ध कराने की मांग रखी। मुलाकात करने वालों में विजयलक्ष्मी, सुमित्रा सौंदाल, सुनीता भट्ट, राजकुमारी देवी आदि थे।
आंगनबाड़ी वर्करों के लिए ड्रेस के तौर पर साड़ी और सूट निदेशालय से मिले हैं। भटवाड़ी और नौगांव ब्लॉक में अब तक करीब 150 साड़ी व सूट बांटे गए हैं। बाकी ब्लॉकों में भी बांटी जा रही है। जिले में एक हजार से अधिक साड़ी ड्रेस बांटी जानी हैं।  -यशोदा बिष्ट, महिला एवं बाल विकास अधिकारी, उत्तरकाशी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राम के वियोग में दशरथ ने त्यागे प्राण, सुमन्त विलाप में दर्शक हुए भावुक
Next: अग्निवीर में सफल युवाओं को किया सम्मानित

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

तेज तूफान से स्कूल के ऊपर पेड़ गिरा, मकान की छत उड़ी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

बदाऊं-सालरा मोटर मार्ग हुआ खस्ताहाल, आवाजाही मुश्किल

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.