Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • राम के वियोग में दशरथ ने त्यागे प्राण, सुमन्त विलाप में दर्शक हुए भावुक
  • अल्मोड़ा

राम के वियोग में दशरथ ने त्यागे प्राण, सुमन्त विलाप में दर्शक हुए भावुक

RNS INDIA NEWS 20/10/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। श्री भुवनेश्वर महादेव मंदिर एवं रामलीला समिति कर्नाटक खोला अल्मोड़ा में पंचम दिवस की लीला में राम का वन गमन, सुमन्त विलाप, केवट प्रसंग, वनवासिन प्रसंग, भील प्रसंग, श्रवण भक्ति, दशरथ मरण और भरत मिलाप आदि का सुन्दर मंचन किया गया। राम का पात्र रश्मि काण्डपाल, लक्ष्मण का दीक्षा कर्नाटक, सीता का कोमल जोशी, सुमन्त का पात्र मनीष जोशी आदि कलाकारों ने जीवन्त अभिनय किया तथा दर्शकों एवं आन-लाईन संदेशों के माध्यम से खूब वाह-वाही लूटी। श्रवण कुमार के पात्र में कमल जोशी, युवा दशरथ के पात्र में अखिलेश थापा विशेषकर सुमन्त के पात्र में वरिष्ठ रंगकर्मी मनीष जोशी के विलाप व संवादों से दर्शक भावुक हो गए तथा उनके द्वारा जोरदार तालियों से सराहना करते हुये उनका मनोबल बढ़ाया। पंचम दिवस की रामलीला का शुभारम्भ मुख्य अतिथि डा.चन्द्र प्रकाश भैसोड़ा प्राचार्य मेडिकल कॉलेज, अंकित बुटोला सामाजिक कार्यकर्ता, अति विशिष्ट अतिथि डॉ. अनिल पाण्डे एसोसिएट प्रोफेसर तथा डॉ. प्रीत इन्द्र सिह नेगी द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। अतिथियों ने रामलीला के कलाकारों के अभिनय तथा संवादों की भूरि-भूरि प्रशंसा की और कहा कि समिति भविष्य में भी ऐसे प्रयासों के साथ रामलीला मंचन को जन-जन तक पहुंचाने के लिये प्रयासरत रहेगी। उन्होंने कहा कि रामलीला मंचन में सिर्फ पुरूष ही अभिनय करें और महिलायें नहीं ऐसी पाबंदियों और मिथकों को आज महिलाओं ने मंच के माध्यम से अपने सफल अभिनय व संवाद के द्वारा तोड़ दिया है और इस मंच के माध्यम से बालिकाओं को अभिव्यक्ति की आजादी मिल रही है और उनका आत्मविश्वास निरन्तर बढ रहा है। उन्होंने समिति के संरक्षक व संयोजक बिट्टू कर्नाटक की सराहना करते हुए उन्हें रामलीला के सफल नेतृत्व के लिये बधाई प्रेषित की। इस अवसर पर देवेन्द्र कर्नाटक, हेम जोशी, डॉ. करन कर्नाटक, गौरव काण्डपाल, दीपक पोखरिया, हंसा दत्त कर्नाटक, बृजेश पाण्डे, लीलाधर काण्डपाल, भुवन चन्द्र कर्नाटक, जगदीश चन्द्र तिवारी, पूरन चन्द्र तिवारी, रमेश चंद्र जोशी, दयाकृष्ण जोशी , देवेन्द्र जनौटी, रवि रौतेला, बन्दना जोशी, आशा मेहता, कविता पाण्डे, विद्या कर्नाटक, कंचन पाण्डे, सीमा कर्नाटक, सीता रावत, पुष्पा गोस्वामी आदि सहित भारी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन गीतांजलि पाण्डे द्वारा किया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 20 अक्टूबर
Next: आंगनबाड़ी वर्करों ने साड़ी और सूट पर उठाए सवाल

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 16.06.11_11zon
  • अल्मोड़ा

बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.