Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरकाशी के मोरी में भूस्खलन, मलबा हटाने का काम जारी
  • उत्तरकाशी

उत्तरकाशी के मोरी में भूस्खलन, मलबा हटाने का काम जारी

RNS INDIA NEWS 06/07/2024
rns featured image new

उत्तरकाशी (आरएनएस)। उत्तराखंड में मानसून ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। मानसून की पहली ही बारिश से पूरे प्रदेश में हर तरफ तबाही दिखाई दे रही है। पहाड़ से लेकर मैदान तक पानी, भूस्खलन ही दिखाई दे रहा है।
पहाड़ों पर हो रही लगातार मूसलाधार बारिश से प्रदेश की सभी नदियां उफान पर हैं। बद्रीनाथ में अलकनंदा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। गंगोत्री में भागीरथी नदी का जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है।
वहीं उत्तरकाशी में लगातार हो रही बारिश मुसीबत का सबब बन गई है। बारिश के कारण अब सडक़ों पर मलबा आने लगा है। साथ ही भूस्खलन की घटनाएं भी हो रही हैं। मोरी में बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। मोरी तहसील में रात से हो रही भारी बारिश के कारण त्यूनी- पुरोला-नौगांव मोटर मार्ग खरसाडी के पास बंद हो गया है।

भारी बारिश के कारण खरसाडी में सडक़ पर मलबा और बोल्डर आ गए हैं, जिसकी चपेट में आने से कार क्षतिग्रस्त हो गई है और मार्ग बंद हो गया है। लोक निर्माण विभाग पुरोला के अधिकारियों का कहना है कि मार्ग को जल्द ही सुचारू कर दिया जाएगा। सडक़ों से मलबा हटाने का काम चल रहा है।
मौसम विभाग ने पहले ही प्रदेश में दो दिन भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। इसमें कुमाऊं में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट है। कुमाऊं डीएम ने बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए और मौसम विभाग की चेतावनी के बाद कई जिलों में सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में 2 दिनों की छुट्टियां घोषित कर दी है।
मौसम विभाग ने गढ़वाल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। लोगों को पहाड़ पर आवागमन न करने की सलाह भी दी गई है। जो लोग नदियों के पास रह रहे हैं, उन्हें सुरक्षित स्थानों पर जाने की भी सलाह दी गई है।
प्रदेश में भारी बारिश के कारण सभी नदियों, बरसाती नालों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने सभी को सतर्क रहने की अपील की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: झांकर सैम मंदिर की धर्मशाला पर गिरा पेड़, बड़ा हादसा टला
Next: मुख्यमंत्री ने मोबाइल साइंस लैब को दिखाई हरी झंडी

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

पार्किंग नहीं होने से सेब ढुलान से बढ़ रहा किसानों का खर्च

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.