Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मुख्यमंत्री ने मोबाइल साइंस लैब को दिखाई हरी झंडी
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने मोबाइल साइंस लैब को दिखाई हरी झंडी

RNS INDIA NEWS 06/07/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने न्यू कैंट रोड स्थित आवास से शनिवार को चार मोबाइल साइंस लैब को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। लैब ऑन व्हील्स के माध्यम से इन मोबाइल साइंस लैब के माध्यम से सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राओं में विज्ञान की प्रति जागरूकता पैदा की जाएगी। उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान(यूकॉस्ट) की ओर से विज्ञान को लोकप्रिय बनाने के लिए इस प्रोजेक्ट की शुरूआत की गई है। पहले चरण में चार मोबाइल साइंस लैब चंपावत, अल्मोड़ा, देहरादून और पौड़ी जिले में संचालित की जाएंगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके शुभारंभ मौके पर सभी विज्ञान मॉडलों को देखा और उनकी जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राजकीय इंटर कॉलेज भीमावाला के छात्रों के साथ भी संवाद किया। यूकॉस्ट के महानिदेशक प्रो.दुर्गेश पंत ने कहा कि यह राज्य सरकार की महत्वकांक्षी परियोजना है। दूसरे चरण में अन्य जनपदों में भी इसे शुरू किया जाएगा। इन मोबाइल साइंस लैब के माध्यम से कक्षा छह से दसवीं तक के छात्रों को जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, भौतिकी, गणित आदि विषयों को सीखने और समझने में मदद मिलेगी। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सचिव नितेश झा, महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा बंशीधर भगतके अलावा इस मौके पर यूकॉस्ट से अमित पोखरियाल, जितेन्द्र कुमार, डॉ. पीयूष जोशी, विकास नौटियाल, प्रह्लाद अधिकारी, डॉ. पुनीत सिंह, सहयोगी संस्था अगस्त्या इण्टरनेशनल से शिव कुमार, विकास तिवारी, दया शंकर, राइका भीमावाला के प्रधानाचार्य डॉ. एसके अग्रवाल, राम आश्रय चौहान मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तरकाशी के मोरी में भूस्खलन, मलबा हटाने का काम जारी
Next: उत्तराखंड में 07 जुलाई को भारी बारिश का पूर्वानुमान

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.