Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरकाशी जनपद में 14 से 22 तक सांस्कृतिक उत्सव मनेगा
  • उत्तरकाशी

उत्तरकाशी जनपद में 14 से 22 तक सांस्कृतिक उत्सव मनेगा

RNS INDIA NEWS 13/01/2024
rns featured image new

उत्तरकाशी(आरएनएस)।  अयोध्या में श्रीराम मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम तक सांस्कृतिक उत्सव मनाया जाएगा। जिले में 14 जनवरी उत्तरायणी पर्व से लेकर 22 जनवरी तक पूरे जनपद में प्रमुख मंदिरों में आरती भजन कीर्तन, देवालयों, घाटों पर दीप उत्सव एवं रामचरितमानस पाठ अयोजित किए जाएंगे। आगामी 22 जनवरी को जिले में मदिरा एवं मांस की सभी दुकानें बंद रहेंगी। शासन के निर्देश पर सांस्कृतिक उत्सव को लेकर मुख्य विकास अधिकारी जयकिशन ने जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को सभी आवश्यक तैयारियां पूरी करने को कहा। 14 जनवरी से 22 जनवरी तक जनपद के मंदिरों, घाटों, नगर की सफाई करने तथा सरकारी कार्यालय भवन स्कूल भवनों एवं सार्वजनिक स्थानों पर लाईटिंग करने व स्वच्छता बनाए रखने हेतु निर्देश दिए। इस उत्सव के आयोजन हेतु जिला एवं विकासखंड स्तर पर समितियों का गठन कर धार्मिक स्थलों पर आम लोगों की सहभागिता से कलश यात्रा एवं झाकियों का आयोजन जैसे कार्यक्रम किये जाएंगे। इन आयोजनों में महिला मंगल दल, युवक मंगल दल एवं स्वयं सहायता समूह की सहभागिता भी रहेगी। सीडीओ ने जनपद के सभी जनमानस को इस उत्सव को मनाने की अपील की। उन्होंने अधिकारियों को उत्सव के आयोजन के लिए समय से सभी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि कार्यक्रम से संबंधित विवरण फोटो व वीडियो सहित संबंधित नोडल अधिकारी को उपलब्ध कराए जाएं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डोईवाला और ऋषिकेश में निकलेगी अंकिता को न्याय दो यात्रा
Next: गौचर के पनाई गांव में पांडव लीला का समापन

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

पार्किंग नहीं होने से सेब ढुलान से बढ़ रहा किसानों का खर्च

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.