Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • उत्तराखंड में एएसआई के सभी 42 स्मारक खुले
  • देहरादून

उत्तराखंड में एएसआई के सभी 42 स्मारक खुले

RNS INDIA NEWS 17/06/2021
rns featured image new

देहरादून। भारतीय पुरातत्व विभाग के अधीन सभी स्मारकों को आज से सार्वजनिक रुप से से खोल दिया गया है। हालांकि पहले दिन कोई भी पर्यटक या दर्शक इन स्मारकों पर नहीं पहुंचा। उत्तराखंड में पुरातत्व विभाग के अधीन कुल 42 स्मारक हैं। देहरादून में खलंगा स्मारक सहस्त्रधारा रोड, कालसी का अशोक शिलालेख, लाखामंडल, पुरोला, हनोल, ऋषिकेश के वीरभद्र समेत चमोली जिले में गोपीनाथ मंदिर, आदि बदरी, चांदपुर गढ़ी, बद्रीनाथ मंदिर, पांडुकेश्वर मंदिर को विधिवत खोल दिया गया है। इन स्मारकों में तैनात कर्मचारी, पुजारी विधिवत इन स्माराकों पर पहुंचे। केन्द्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने सभी स्मारकों को 16 जून से खोलने के आदेश दिए थे। चमोली जिले के कंजरवेटिव असिस्टेंट आशीष सेमवाल ने बताया कि जिन स्मारकों में पूजा अर्चना होती है वहां पूजा अर्चना प्रारंभ हो गई है। इसके अलावा जो स्मारक कंटेनमेंट जोन में होंगे उन्हें डीएम के आदेश पर ही बंद किया जाएगा। सहस्रधारा रोड स्थित खलंगा सब सर्किल में तैनात कंजरवेटिव असिसटेंट अभिषेक सैनी ने बताया कि पहली लहर के बाद जब स्थिति सामान्य हुई थी। उस समय भी स्मारकों को कुछ समय के लिए खोला गया था। लेकिन दूसरी लहर के तेज होने पर अप्रैल माह में स्मारकों को दोबारा बंद कर दिया गया था। पहले दिन गिनती के लोग स्मारक में पहुंचे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कांग्रेस को धैर्य रखकर जांच रिपोर्ट का इंतजार करना चाहिए: मनवीर
Next: प्रेमी ने की शादी, प्रेमिका ने उसके घर पर काटा हंगामा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
  • दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.