Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • प्रेमी ने की शादी, प्रेमिका ने उसके घर पर काटा हंगामा
  • हरिद्वार

प्रेमी ने की शादी, प्रेमिका ने उसके घर पर काटा हंगामा

RNS INDIA NEWS 17/06/2021
rns featured image new

रुडक़ी। युवक ने प्रेमिका को बताए बिना दूसरी जगह शादी कर ली। जानकारी मिलने पर प्रेमिका युवक के घर पहुंच गई और उसी युवक से विवाह करने की जिद पकड़ ली। शादी न होने तक उसने अन्न-जल त्यागने की घोषणा कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे कोतवाली ले आई है। पुलिस उसके परिजनों को बुला रही है। लक्सर कस्बा चौकी के पीपली गांव निवासी युवक का कई साल से बहादराबाद के बोंगला की युवती के साथ प्रेम संबंध थे। आरोप है कि उसने युवती से शादी का वादा करके शारीरिक संबंध भी बनाए। पिछले दिनों युवती को पता चला कि युवक के परिजन किसी दूसरी जगह उसकी शादी की तैयारी में हैं। इस पर युवती उसके घर पहुंच गई और उससे शादी करने की मांग की। तब युवक के परिजनों और जिम्मेदार लोगों ने उसे लिखित में आश्वासन दिया कि कुछ दिनों बाद युवक की उससे विधिवत शादी करा दी जाएगी। इस पर युवती घर लौट गई। गत दिवस युवती को जानकारी मिली कि युवक ने मंगलौर थाना क्षेत्र की किसी दूसरी युवती से शादी कर ली है। इस पर युवती मंगलवार शाम युवक के घर पहुंच गई और उसकी पत्नी को तलाक दिलाकर उससे शादी करने की जिद पकड़ ली। युवक तब घर पर मौजूद नहीं था। रात भर भी युवक घर नहीं पहुंचा तो सुबह में युवती ने शादी होने तक अन्न जल त्यागने की घोषणा कर दी। इसके बाद युवक के परिवार की महिलाओं ने उसे घर से बाहर निकाल दिया। सूचना पर कस्बा चौकी प्रभारी अशोक कश्यप महिला पुलिस लेकर गांव पहुंचे और युवती को अपने साथ कोतवाली ले आए। उन्होंने बताया कि बहादराबाद से युवती के परिजनों को बुलाया गया है। युवती को उनके सुपुर्द किया जाएगा। युवती चाहे तो बहादराबाद में युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा सकती है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में एएसआई के सभी 42 स्मारक खुले
Next: ब्लैक फंगस की दवाओं में किसी राज्य से नहीं किया भेदभाव : केंद्र

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

जिला पंचायत बोर्ड बैठक में सदस्यों से मांगे विकास प्रस्ताव

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सोमवती अमावस्या पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन
  • सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा
  • ताकुला ब्लॉक की समस्याओं को लेकर प्रधान संगठन ने सौंपा ज्ञापन
  • पर्यटन स्वरोजगार और होम स्टे योजनाओं के 42 आवेदन स्वीकृत
  • अल्मोड़ा में सघन चेकिंग अभियान, 147 वाहन चालकों के चालान
  • बाड़ेछीना के पास खाई में गिरी बोलेरो, 11 लोग घायल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.