Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • उत्तराखंड सचिवालय संघ के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी
  • देहरादून

उत्तराखंड सचिवालय संघ के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी

RNS INDIA NEWS 14/01/2021
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड सचिवालय संघ के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। चुनाव प्रक्रिया 19 जनवरी को नामांकन दाखिल करने के साथ शुरू होगी। 22 जनवरी को मतदान होगा और इसी दिन मतगणना के बाद शाम को परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास ने संघ के अध्यक्ष, महासचिव समेत आठ पदाधिकारियों और 16 कार्यकारिणी सदस्यों के चुनाव के लिए बुधवार को चुनाव की अधिसूचना जारी की। इसके मुताबिक 19 जनवरी को सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। इसी दिन तीन बजे से नामांकन पत्रों की जांच होगी। 20 जनवरी को दोपहर एक बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। मतदान 22 जनवरी को सुबह 10 बजे शुरू होगा और शाम चार बजे तक चलेगा।
इसी दिन शाम साढ़े चार बजे से मतगणना होगी। मतदान एवं मतगणना की संपूर्ण प्रक्रिया सचिवालय परिसर स्थित मीडिया सेंटर में होगी। नामांकन पत्र 18 जनवरी को सुबह 10 से दोपहर बाद दो बजे तक सचिवालय स्थित विश्वकर्मा भवन में निर्वाचन अनुभाग-दो से प्राप्त किए जा सकेंगे। अधिसूचना के मुताबिक चुनाव की प्रक्रिया में कोविड के सुरक्षा मानकों का पूरी तरह से पालन किया जाएगा।
उधर, सचिवालय संघ के महासचिव राकेश जोशी ने निर्वाचन अधिकारी को पत्र भेजकर निर्वाचन की अधिसूचना में कार्यकारिणी सदस्यों के लिए अनुसेवक संवर्ग के स्थान पर सचिवालय सहायक संवर्ग संशोधित करने का आग्रह किया है। साथ ही आम सभा के संबंध में स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दो आंदोलनकारी टावर पर चढ़े, मचा हडक़म्प
Next: दो करोड़ में हो रही थी सरपंच पद की नीलामी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शूटर जसपाल को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.